फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Entrance examination start today in CHS

CHS : दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आज से शुरू, बनारस और आसपास के जिलों से आए अभ्यर्थी

Wed, 25 Apr 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 25 Apr 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
Entrance examination start today in CHS
demo pic
बीएचयू के सेंट्रल हिंदू स्कूल ब्वायज और गर्ल्स में कक्षा 6, 9 और 11 में दाखिले के लिए बुधवार से प्रवेश परीक्षाएं शुरू हो गईं। 28 अप्रैल तक चलने वाली प्रवेश परीक्षा के पहले दिन कक्षा 11 कला, वाणिज्य और जीव विज्ञान समूह के लिए परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन


दो पाली में होने वाली इस परीक्षा में बनारस और आसपास के जिले से 21 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। कमच्छा स्थित सेंट्रल हिंदू स्कूल की इस प्रवेश परीक्षा के लिए पहले से ही बीएचयू कैंपस समेत अन्य केंद्रों पर दिन भर तैयारियां चली।
विज्ञापन


प्रो. आरएस दूबे ने बताया कि इस बार 700 सीट के लिए 133,777 आवेदन आए हैं। पहले दिन 8 से 10 बजे तक कक्षा 11 के कला एवं वाणिज्य वर्ग में प्रवेश के लिए बीएचयू कैंपस में बने छह केंद्रों पर 6860 परीक्षार्थी परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर शाम 3 बजे से 5 बजे तक 11 जीव विज्ञान समूह में 21 केंद्रों पर 14202 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए बनारस के साथ ही बिहार, झारखंड आदि जगहों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों पर मेन गेट पर ही शिक्षक मौजूद रहे।


जिन्होंने छात्रों की समस्याओं का समाधान किया। इसके बाद 26 से 28 अप्रैल तक 3 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली परीक्षाओं में क्रमश: कक्षा 11वी गणित, कक्षा 9 और छह की के लिए परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed