फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   entrance examination Results for classes 6 and 9 declared in Atal Residential School in varanasi

Varanasi News: अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित, देखें- स्थिति

Tue, 21 May 2024 11:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 21 May 2024 11:39 PM IST
सार

Varanasi News: प्रवेश परीक्षा गत 25 फरवरी को वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में आयोजित की गई थी। कक्षा छह में 406 और नौ में 294 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था। मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति के आदेश पर सोमवार को रिजल्ट घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
entrance examination Results for classes 6 and 9 declared in Atal Residential School in varanasi
अटल आवासीय विद्यालय।

विस्तार

श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों के लिए संचालित अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का मंगलवार को परिणाम जारी हो गया। दोनों कक्षाओं की 140-140 सीटों पर 70-70 बालक और 70-70 बालिकाओं का चयन किया गया है। 

विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थियों में जनपद वाराणसी के अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय अपर श्रमायुक्त, नाटी इमली, वाराणसी के सूचना पट्ट पर चस्पा की गई है। इस संबंध में मोबाइल नंबर- 9369930171 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 
विज्ञापन


जनपद जौनपुर के चयनित अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, ढालगर टोला जौनपुर के सूचना पट्ट पर चस्पा की गई है। इस संबंध में मोबाइल नंबर- 8765059131 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। गाजीपुर के चयनित अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, सिकंदरपुर मोड़ शास्त्री नगर, गाजीपुर के सूचना पट्ट पर चस्पा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मोबाइल नंबर- 7860636994 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। चंदौली के अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय श्रम प्रवर्तन अधिकारी, चंदौली के सूचना पट्ट पर लगाई गई है। इसकी जानकारी मोबाइल नंबर- 9889707881 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्रवेश प्रक्रिया एवं काउंसिलिंग की सूचना अभ्यर्थियों को अलग से दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed