फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Enthusiasm in vaccination, people arrived at the centers with family

टीकाकरण में दिखा उत्साह, परिवार संग केंद्रों पर पहुंचे लोग

Fri, 02 Apr 2021 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm in vaccination, people arrived at the centers with family
वाराणसी। एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने के फैसले के बाद केंद्रों पर गजब का उत्साह दिखा। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर कई लोग परिवार संग टीकाकरण के लिए पहुंचे। महिलाएं हो या पुरुष सभी आधार कार्ड हाथ में लेकर लाइन में खड़े रहे। वहीं, अपना नंबर आने तक लोगों को इंतजार भी करना पड़ा। टीकाकरण के बाद लोगों ने परिवार के साथ सेल्फी ली और इस पल को यादगार बनाया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा, राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर सहित अन्य केंद्रों पर लोग सुबह 9 बजे ही पहुंच गए थे। पहले काउंटर पर पंजीकरण कराया गया। फिर टीका लगवाया गया। नियमानुसार आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन रूम में रुकने के बाद घर जाने दिया गया। बहुत से लोग घर के सदस्यों के साथ केंद्रों पर पहुंचे थे। बच्चे बाहर ही रुके रहे और जब लोग टीका लगवाकर बाहर आए तो उनके साथ फोटो खिंचवाई। एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ शिक्षकों ने भी टीका लगवाया।
विज्ञापन

केंद्रों पर नहीं दिखी सामाजिक दूरी
कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शासन और प्रशासन लोगों से सामाजिक दूरी के पालन की अपील कर रहा है, लेकिन बृहस्पतिवार को कई केंद्रों पर नियमों का पालन नहीं हुआ। सुरक्षा कर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। महिला अस्पताल कबीरचौरा में तो पंजीकरण काउंटर पर लोग एक दम पास खड़े दिखे। स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर और शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड पर भी यही स्थिति रही। सुरक्षा कर्मी बार-बार कोरोना नियमों का पालन करने की अपील करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपत्तियों ने लगवाया टीका
पहले दिन केंद्रों पर टीका लगवाने वालों की संख्या काफी अच्छी रही। कई जगहों पर पति-पत्नी साथ ही पहुंचे और टीका लगवाया।
बातचीत-
सरकार ने सही फैसला लिया है। जानकारी मिलने के बाद से ही तिथि का इंतजार था। सुबह 11.30 बजे महिला अस्पताल पहुंचे। आधे घंटे में पंजीकरण कराने के बाद टीका भी लगवाया। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।
-धमेंद्र मिश्रा-जयश्री मिश्रा, विश्वेश्वरगंज
समय से टीकाकरण सेहत के लिए बेहतर होगा। टीका लगवाने के बाद आधे घंटे तक केंद्र पर रहे। दूसरी डोज चार से छह सप्ताह में लगनी है। चिकित्सक ने कोरोना प्रोटोकॉल की जानकारी दी है, उसका पालन किया जाएगा।
-आनंद कुमार-शांति देवी, नाटी इमली
पहले लाइन में लगकर पंजीकरण करवाया। फिर समय से टीका भी लग गया। कुछ लोग टीकाकरण को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। हम लोगों ने टीका लगवाया और कोई परेशानी नहीं है।

जितेंद्र गुप्ता-रूबी गुप्ता, जैतपुरा
टीकाकरण के बाद भी लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने, सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी के पालन की जानकारी दी जा रही है। कोरोना काल में जितनी सतर्कता बरती जाएगी, उतना ही सेहत के लिए ठीक होगा।
-डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed