फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Enthralled by the unique renditions of Lahori Gat and Farmaishi Chakradhar

Varanasi News: लाहौरी गत, फरमाइशी चक्रधार की विशिष्ट प्रस्तुतियों से किया मुग्ध

Thu, 20 Nov 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Enthralled by the unique renditions of Lahori Gat and Farmaishi Chakradhar
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र करौंदी में बुधवार को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की ओर से संचालित क्षितिज-शृंखला के तहत सांगीतिक कार्यक्रम हुआ। गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर स्वर-साधना पर केंद्रित संगीत आत्मा का स्वर है पर व्याख्यान भी हुआ। मुख्य अतिथि तबला सम्राट पं. किशन महाराज के पुत्र पं. पूरन महाराज व सारस्वत अतिथि आरएसएस के संपर्क प्रमुख दीनदयाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पं. ललित कुमार ने एकल तबला वादन की बेजोड़ प्रस्तुति दी। बनारसी अंग के उठान, कायदा, गत, फर्द, लाहौरी गत, फरमाइशी चक्रधार आदि की विशिष्ट प्रस्तुतियों से सभी को मुग्ध कर दिया। संवादिनी पर पं. मोहित साहनी ने संगत की। संचालन डॉ. शिवेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर बीएचयू के प्रो. प्रवीण उद्धव, डॉ. निखिल भगत, पं. देवाशीष डे, पं. विनोद मिश्रा, पं. राजेश गौतम, डॉ. अवधेश, डॉ. रामवीर शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed