फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Entered the Madrasa manager's house and beat him up

Varanasi News: मदरसा प्रबंधक के घर में घुसकर मारपीट

Sun, 31 May 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Entered the Madrasa manager's house and beat him up
सिंधौरा। थाना क्षेत्र के नदोय गांव निवासी नवीजन पुत्र हबीबुल्ला ने दो लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह मदरसा फारूकिया के प्रबंधक हैं। 25 मई की सुबह 7 से 8 बजे के बीच इश्तियाक और फैजान मदरसे पर पहुंचे और गाली देने लगे। शोर सुनकर बेटा मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे पीटा। पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने फरसा और डंडा लेकर जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। बचाव के लिए आए उनके दूसरे बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारने लगे। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article