फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Enraged by the death of commotion by fellow detainees, food boycott

साथी की मौत से गुस्साए बंदियों ने किया हंगामा, भोजन का बहिष्कार

Thu, 12 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 12 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Enraged by the death of commotion by fellow detainees, food boycott
साथी की मौत से गुस्साए बंदियों ने किया हंगामा
जिला जेल में निरुद्ध रहे बंदी राम सिंह की मौत को लेकर बुधवार को अन्य बंदी नाराज हो गए। सभी ने हंगामा करते हुए भोजन का बहिष्कार कर दिया। जेल प्रशासन की सूचना पर पांच थानों की फोर्स और जेल अधीक्षक का प्रभार देख रहे एसीएम चतुर्थ राम शिरोमणि जेल पहुंचे। बंदियों ने लिखित शिकायत किया कि बंदी राम सिंह को जेल में बीते महीने हुए बवाल के पहले काफी पीटा गया था, तभी से वह बीमार था। जेल प्रशासन ने सही तरीके से इलाज नहीं कराया तो उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बंदियोें ने मांग की कि राम सिंह की मौत की न्यायिक जांच हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। एसीएम चतुर्थ ने मांगे मानने का आश्वासन दिया तो सभी शांत हुए और माहौल सामान्य हुआ। जिला जेल में निरुद्ध बंदी चंदौली के राम सिंह के सीने में दर्द की शिकायत पर मंगलवार को उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी। राम सिंह की मौत को लेकर बुधवार को जिला जेल के बंदी नाराज हो गए।
विज्ञापन


सभी का आरोप था कि जेल प्रशासन यदि सही तरीके से उपचार कराया होता तो राम सिंह की जान बचाई जा सकती थी। पूर्व जेल अधीक्षक आशीष तिवारी के कार्यकाल के दौरान हुई पिटाई के कारण उसकी हालत बिगड़ी तो सुधार नहीं हुआ। बंदियों ने इस दौरान जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि उनके साथ न्याय किया जाए। जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि राम सिंह का सही तरीके से उपचार न कराने और पूर्व में उसकी पिटाई का आरोप लगाकर बंदियों ने नाराजगी जाहिर की थी। अधिकारियों ने उनकी मांगे मानने का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। फिलहाल जेल का माहौल पूरी तरह से सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed