फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Enhanced application date for the exam at Kashi Vidyapeeth

काशी विद्यापीठ में परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढ़ी

Mon, 02 Jan 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 02 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Enhanced application date for the exam at Kashi Vidyapeeth
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध कॉलेजों में परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

स्नातक में सभी विषयों के रेग्युलर परीक्षार्थी 17 जनवरी, जबकि बीए, बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय खंड के व्यक्तिगत परीक्षार्थी 19 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षार्थियों की हार्डकापी 20 जनवरी तक संकाय, विभाग और संबंधित कॉलेज में जमा होगी। 
परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने बताया कि व्यक्तिगत परीक्षार्थी 17 जनवरी तक इलाहाबाद, एचडीएफसी बैंक में परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे।

महाविद्यालयों की ओर से विश्वविद्यालय के इलाहाबाद/ एचडीएफसी बैंक खाते में 23 जनवरी तक फीस और वहां से हार्डकापी 25 जनवरी तक विश्वविद्यालय में जमा होंगे।
विज्ञापन

मुख्य परिसर और गंगापुर परिसर के भूतपूर्व परीक्षार्थियों की परीक्षा फीस विश्वविद्यालय परिसर में जमा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed