{"_id":"6a4577e4c98a04aaad0ee988","slug":"englishteen-manjila-makaan-ki-balcony-se-girkar-policekarmi-ki-patni-ki-maut-policemans-wife-dies-after-falling-from-balcony-of-three-storey-house-varanasi-news-c-20-vns1021-1449701-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: तीन मंजिला मकान की बालकनी से गिरकर पुलिसकर्मी की पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: तीन मंजिला मकान की बालकनी से गिरकर पुलिसकर्मी की पत्नी की मौत
विज्ञापन
कपड़े सुखाने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
शिवपुर। थाना क्षेत्र के विवेकपुरम कॉलोनी में सोमवार सुबह तीन मंजिला मकान की बालकनी से गिरकर सुनीता चौधरी (37) की मौत हो गई। कपड़े फैलाते वक्त सुनीता चौधरी का पैर फिसला और वह तीन मंजिला मकान के नीचे फर्श पर जा गिरीं। पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुनीता के पति कमलेश कुमार राय चंदौली पुलिस लाइन में तैनात हैं। बलिया के मूल निवासी कमलेश शिवपुर थाना क्षेत्र के विवेकपुरम कॉलोनी में प्रथम तल पर किराये के मकान में रहते हैं। सुबह 8 बजे सुनीता चौधरी कपड़े सुखाने के लिए बालकनी में पहुंची और अचानक नीचे गिर गईं। सुनीता को लोगों ने तुरंत पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान सुनीता की मौत हो गई। सूचना पाकर पति और रिश्तेदार भी पहुंच गए। कमलेश की सूचना पर शिवपुर पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुनीता चौधरी का एक छह साल का बेटा भी है। परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों ने पुलिस से आशंका जताई कि सुबह के समय बालकनी में कपड़े फैलाते वक्त सुनीता चौधरी का पैर फिसला होगा और वह नीचे गिर गईं। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। अभी तक की जांच में यह सामने आया कि पहली मंजिल की बालकनी से सुनीता नहीं गिरी है, वहां की रेलिंग काफी ऊंची है। तीसरे मंजिल पर कपड़े सुखाने गई थी, जहां से पैर फिसला होगा और वह नीचे आ गिरीं। यहां की बालकनी की रेलिंग बहुत नीचे हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।