फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Engineering entrance examination tomorrow in varanasi zone

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा कल, बनारस जोन में बनाए गए इतने केंद्र

Sat, 28 Apr 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 28 Apr 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
Engineering entrance examination tomorrow in varanasi zone
demo pic
उत्तर प्रदेश राज्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को कराया जाएगा। प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराई जाएगी। बनारस जोन में बनारस, मिर्जापुर और जौनपुर में बने 23 केंद्रों पर 16543 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ की ओर से सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को नोडल सेंटर बनाया गया है। परीक्षा के दिन ही संबंधित जिले के डाकघर से पेपर केंद्रों को भिजवाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के एक दिन पहले शनिवार को पहड़िया स्थित नोडल सेंटर के साथ ही अन्य केंद्रों पर तैयारी चलती रही। वाइस चेयरमैन अमित मौर्य ने बताया कि शुक्रवार को केंद्राध्यक्षों और व्यवस्था से जुड़े लोगों के साथ तैयारी बैठक में विश्वविद्यालय की ओर से दिए गए सभी निर्देशों से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार केंद्रों को पेपर डाकघर से ही मिलेंगे और परीक्षा बाद यहीं पर सभी गोपनीय सामग्री जमा करनी होगी, जो विश्वविद्यालय जाएगा। नई व्यवस्था के तहत हर परीक्षार्थी का ओएमआर शीट नोडल सेंटर पर रहेगा, जिससे कि कभी जरूरत पड़ने पर उसे दिखाया जा सके।


पहले इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं रहती थी। अब एक प्रति विश्वविद्यालय के पास जबकि दूसरी प्रति नोडल सेंटर पर रखी रहेगी। बताया कि परीक्षा के लिए प्रो.वीके गिरी और डॉ. सत्येंद्र सिंह को नोडल आफिसर और डॉ.सारिका श्रीवास्तव को नोडल इंचार्ज बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed