फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Enemies surrounded them on the way to maintain friendship

Varanasi News : जा रहे थे दोस्ती निभाने रास्ते में दुश्मनों ने घेरा, मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Feb 2025 05:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 10 Feb 2025 05:45 PM IST
सार

दोस्त से मिलने जा रहे युवक को रास्ते में कुछ लोगों ने घेर लिया और मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Enemies surrounded them on the way to maintain friendship
up police - फोटो : amar ujala

विस्तार

बड़ागांव क्षेत्र के दीनापुर गांव निवासी विशाल सिंह ने थाना बड़ागांव में तहरीर देकर कुछ युवकों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित विशाल सिंह के अनुसार, जब वह अपने मित्र प्रिंस चौबे से मिलने जा रहे थे, तभी रास्ते में चत्तुरपुर तिराहे के पास सुधीर यादव, अनिश यादव और उनके कुछ साथियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


मारपीट के दौरान गाली-गलौज भी की गई। इस दौरान रिशु और संतोष ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बड़ागाँव पुलिस सुधीर यादव,अनीश यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2),352,351 (2) में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed