फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encroachment and dirt camp in Bharatendu Babu's street

भारतेंदु बाबू की गली में अतिक्रमण और गंदगी का डेरा

Thu, 05 Aug 2021 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Encroachment and dirt camp in Bharatendu Babu's street
भारतेंदु हरिश्चंद्र ने अपनी ललित लेखनी से हिंदी को संकरी गलियों से निकालकर प्रगति के पथ पर खड़ा किया। आधुनिक हिंदी भाषा के जनक भारतेंदु बाबू की निशानियां काशी की प्राचीन व घुमावदार गलियों में ही बसी हैं। हालत यह है कि भारतेंदु बाबू के आवास तक पहुंचने के लिए साहित्यप्रेमियों को जद्दोजहद करनी पड़ती है।
विज्ञापन

चौक से चौखंभा की ओर जाने वाले ठठेरी बाजार की गली में स्थित भारतेंदु भवन की स्थिति तो दुरुस्त है, लेकिन अतिक्रमण के कारण साहित्य प्रेमियों को उनके आवास तक जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ठठेरी बाजार से प्रवेश करते ही सर्राफा मंडी के बाद, पापड़, अचार की दुकानें हैं। बाजार में पार्किंग नहीं होने के कारण दुकानदार और ग्राहकों की गाड़ियां दुकानों के बाहर ही खड़ी होती हैं। हालत यह है कि उक्त स्थिति में पांच फीट की गली महज एक से डेढ़ फीट में तब्दील हो जाती है। जिसमें पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी सुबह में एक बार ही आती है। वहीं, भारतेंदु हरिश्चंद्र के आवास के बाहर तारों का जाल फैला हुआ है। घर से थोड़ी दूर पर ही कूड़े का भी ढेर लगा हुआ है।
विज्ञापन

परिजनों ने सहेज रखी हैं यादें
भारतेंदु भवन में भारतेंदु हरिश्चंद्र द्वारा रचित कई पुस्तकें देखने के लिए आज भी देश विदेश से लोग आते है। भारतेंदु परिवार की पांचवी पीढ़ी के दीपेश चंद्र चौधरी ने बताया कि भवन के अलावा उनसे जुड़ी कई चीजें भारत कला भवन में रखी गई हैं। दीपेश बताते हैं कि भवन में भारतेंदु परिवार की करीब 170 साल पुरानी डोली, तामजाम, पेन होल्डर, टोपी रखने वाला स्टैंड सहित अन्य सामान संरक्षित कर रखी गई हैं। आज भी भारतेंदु परिवार में बहू को भवन में मौजूद 170 साल पुरानी डोली में बैठा कर लाने की रस्म है। इसके अलावा भवन में ब्रिटिश शासन काल के दौरान बनवाया गया कुआं भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी में हुआ था जन्म
भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म काशी में नौ सितंबर, 1850 और निधन छह जनवरी 1885 को हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed