फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encounter Police and miscreant encounter, 50 thousand prize gangster got shot

Encounter: पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को लगी गोली

Mon, 15 Aug 2022 07:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Aug 2022 07:57 AM IST
सार

भदोही में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश पर 50 हजार का इमान घोषित था। वह कई मामले में वांछित था।

विज्ञापन
Encounter Police and miscreant encounter, 50 thousand prize gangster got shot
पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज में पुलिस और 50 हजार के इनामी गैंगस्टर राजेश गोंड के बीच रविवार की रात मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में बदमाश को हाथ और पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश पर हत्या, लूट, छिनैती सहित 15 से अधिक मुकदमे हैं। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की है।

विज्ञापन


गोपीगंज थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव निवासी राजेश गोंड पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी लूट, हत्या समेत कई मुकदमों में वांछित था। रविवार रात करीब 12 बजे गोपीगंज थाना क्षेत्र के बंजारी में पुलिस चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक पर सवार 50 हजार के इनामी को जब रोका गया तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगा। बदमाश की गोली से पुलिस की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। जिसके बाद क्राइम ब्रांच और गोपीगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने फायरिंग की। इसमें गैंगस्टर राजेश के हाथ और पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि 15 से अधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर के आरोपी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया गया है। उसपर 50 हजार का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed