फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encounter in Varanasi Police shot an animal smuggler accomplice escaped injured was admitted

Encounter in Varanasi: पशु तस्कर को पुलिस ने पैर में मारी गोली, साथी भाग निकला; ट्रक को पास कराने आए थे दोनों

Thu, 23 Oct 2025 02:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 02:07 PM IST
सार

Varanasi Crime: वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने मुठभेड़ में एक गोतस्कर को अरेस्ट किया है। उसकी साथी फायदा उठाकर भाग निकला। दोनों एक वाहन को पास कराने आए थे। समय रहते पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Encounter in Varanasi Police shot an animal smuggler accomplice escaped injured was admitted
घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Encounter in Varanasi: रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय बाईपास के पास गुरुवार की दोपहर पुलिस ने मुठभेड़ में पशु तस्करी के आरोपी गोलू नट को गिरफ्तार किया है। पैर में लगी गोली से घायल गोलू नट को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जबकि एक आरोपी भाग निकला है।

विज्ञापन


रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार राजातालाब का रहने वाला गोलू नट है। सटीक सूचना के आधार पर पशु तस्करों को पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को पैर में गोली लगी। 
विज्ञापन


फायदा उठाकर एक आरोपी मौके से भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। आरोपी गोलू और उसका साथी पशु तस्करी में संलिप्त रहा है। किसी ट्रक को पास कराने के फिराक में आए थे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने मुठभेड़ के संबंध में जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह शातिर पशु तस्कर है। इसके खिलाफ सोनभद्र के मांची थाना मे गैंगेस्टर व गौवंश व राजातालाब थाना मे गौवंश का मुकदमा दर्ज है। मुठभेड़ मे चौकी प्रभारी अखरी विशाल सिंह, चौकी प्रभारी मोहनसराय अमीर बहादुर सिंह उपनिरीक्षक भरत चौधरी सहित टीम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed