फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encounter in Varanasi: Firing between commissionerate Police and miscreants one arrested injured by gun shot another absconded

वाराणसी में मुठभेड़: कमिश्नरेट पुलिस और बदमाशों के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

Tue, 31 Aug 2021 12:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 31 Aug 2021 12:09 AM IST
सार

वाराणसी के कमच्छा इलाके में सोमवार रात भेलूपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मंडुवाडीह थाने का हिस्ट्रीशीटर विनोद भारती को पैर में गोली लगी

Encounter in Varanasi: Firing between commissionerate Police and miscreants one arrested injured by gun shot another absconded
मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कमच्छा इलाके में सोमवार की रात साढ़े दस बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग दहल उठे। कमच्छा स्थित पावर हाउस के बाहर भेलूपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मंडुवाडीह थाने के हिस्ट्रीशीटर विनोद भारती के बाएं पैर में गोली लग गई।



पुलिस ने उसे मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया। वहीं एक बदमाश मौके से भाग निकला। बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों ने शहर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।


पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश पर वाराणसी के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए बदमाश पर हत्या के प्रयास, लूट, चोरी सहित अन्य आरोपों के 40 मुकदमें दर्ज हैं। जहां लंका में 18 मुकदमा, 3 भेलुपुर में, 5 लक्सा थाने, 14 मंडुआडीह सहित कई थानों में मुकदने दर्ज हैं। मौके से 315 बोर का कट्टा, 3 कारतूस मिले हैं। मुठभेड़ में भेलूपुर थाना और क्राइम ब्रांच की टीम शामिल रही।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed