फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encounter in Ghazipur Two Wanted Criminals Reward 25000 Arrested in Vanvasi Murder Case Injured

गाजीपुर में मुठभेड़: वनवासी हत्याकांड में 25-25 हजार के दो इनामी अरेस्ट, पुलिस पर गोली चलाकर भाग रहे थे; घायल

Sun, 17 May 2026 09:12 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 17 May 2026 09:12 AM IST
सार

UP Encounter News: जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र में दासू वनवासी हत्याकांड के दो 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार किए गए। पुलिस के अनुसार दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई। आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस और खोखा बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Encounter in Ghazipur Two Wanted Criminals Reward 25000 Arrested in Vanvasi Murder Case Injured
मुठभेड़ में घायल बदमाशों को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Encounter News: गाजीपुर के थाना सैदपुर पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। दासू वनवासी हत्याकांड में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन




थाना प्रभारी सैदपुर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम पियरी बाजार क्षेत्र में वांछित एवं इनामी अपराधियों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दासू वनवासी हत्या प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्त रासबिहारी और हरिंद्र सेहमलपुर गांव स्थित निर्माणाधीन फायर सर्विस स्टेशन के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी तथा उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस टीम को देखते ही दोनों अभियुक्तों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल होकर मौके पर गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रासबिहारी पुत्र बंझू निवासी मोलनापुर थाना नोनहरा तथा हरिंद्र पुत्र रासबिहारी निवासी मोलनापुर थाना नोनहरा के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से दासू वनवासी हत्याकांड में वांछित चल रहे थे और पुलिस ने उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed