फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Employees of five departments engaged in Kovid management, know the specifics

कोविड प्रबंधन में जुटे पांच विभागों के कर्मचारी, जानी बारीकियां

Fri, 30 Jul 2021 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Employees of five departments engaged in Kovid management, know the specifics
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर संसाधनों की व्यवस्था के बाद अब कोविड प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा है। बीएचयू अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समेत पांच विभागों के कर्मचारियों का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। सिगरा स्थित कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में प्रबंधन, डाटा मैनेजमेंट, डाटा फीडिंग, टेलीकॉलिंग के साथ ही जांच के बारे में प्रशिक्षित किया गया। जिस तरह से तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण की अधिक संभावना जताई जा रही है, उसे लेकर बच्चों के जांच, इलाज आदि पर विशेष फोकस किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर के 24 घंटे संचालन में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण लेने वाले बीएचयू अस्पताल के 14 , स्वास्थ्य विभाग 34, माध्यमिक शिक्षा विभाग 33 और बेसिक शिक्षा विभाग के 93 प्रतिभागियों के साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर से 23, नगर निगम के 10 कर्मचारियों को तैयार रहने को कहा। मरीजों को कंट्रोल रूम के माध्यम से हर जरूरी जानकारी समय से देने को कहा गया। ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीएस राय ने टीकाकरण के लिए पोर्टल पर पंजीकरण, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। एडिशनल सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने टेलीकॉलिंग से जुड़ी सावधानियों के बारे में बताया। एडिशनल सीएमओ डॉ. सोरेन चक्रवती ने कोरोना मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने, डा. सुरेश राय ने टीकाकरण और डाटा फीडिंग की जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी हरिवंश यादव ने संचार कौशल के बारे में बताया। दूसरे दिन शुक्रवार को सैंपलिंग के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed