फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Emphasis on bringing uniformity to almanacs (panchangas), not on changing the Manusmriti: Shankaracharya

मनुस्मृति बदलाव नहीं, पंचांगों में एकरूपता लाने पर जोर: शंकराचार्य

Sat, 24 Oct 2026 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on bringing uniformity to almanacs (panchangas), not on changing the Manusmriti: Shankaracharya
श्रीकाशी विद्वत परिषद न्यास की बैठक शुक्रवार को श्रीविद्या मठ केदारघाट में हुई। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की उपस्थिति में मनुस्मृति को अपरिवर्तनीय रखने और पंचांगों में एकरूपता लाने पर जोर दिया गया। विद्वानों ने मनुस्मृति पर हो रहे संशोधन पर हो रही चर्चाओं पर विचार रखे। समाज में फैल रहे उन्माद और भ्रम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि देश के विशिष्ट विद्वानों की बड़ी सभा होगी। इसमें देश-विदेश की पांडुलिपियों और प्रकाशनों में मूल प्रति से अंतर पर विचार लिया जाएगा। शंकराचार्य ने कहा कि मनुस्मृति के वास्तविक स्वरूप को बदला नहीं जाएगा। उन्होंने पंचांगों के मतभेद दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही। आचार्य सुधाकर मिश्र ने संग्रहालयों से प्रमाणित पांडुलिपियां मंगाने का प्रस्ताव रखा। आगामी सभा में स्मृतियों में संशोधन के अधिकार पर भी चर्चा पर जोर दिया गया। योगेश ब्रह्मचारी ने त्रैमासिक पत्रिका विद्वन् मनोरंजिनी के प्रकाशन का प्रस्ताव रखा। यह पत्रिका विभिन्न विषयों का समाधान करेगी। अध्यक्षता आचार्य कमलाकांत त्रिपाठी ने की। बैठक में न्यास के अध्यक्ष परमेश्वर दत्त शुक्ल, उपाध्यक्ष कमलाकांत त्रिपाठी, महामंत्री आचार्य शत्रुघ्न त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed