{"_id":"658fbd82ec29e705850e7ac4","slug":"emergency-service-will-start-in-bhu-hospital-campus-after-two-years-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बीएचयू आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर, दो साल बाद अस्पताल परिसर में फिर शुरू होगी इमरजेंसी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बीएचयू आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर, दो साल बाद अस्पताल परिसर में फिर शुरू होगी इमरजेंसी सेवा
Sat, 30 Dec 2023 12:20 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:20 PM IST
सार
बीएचयू में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में कायाकल्प योजना के तहत इमरजेंसी को जीर्णोद्धार के लिए शिफ्ट किया गया था। अब इसको चलाने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी दो साल बाद अब फिर से अस्पताल में चलेगी। अक्तूबर 2021 में इमरजेंसी को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया था। पुरानी इमरजेंसी वाले भवन का जीर्णोद्धार कराया गया है। फिर से अस्पताल में इमरजेंसी के शुरू होने से मरीजों को राहत होगी।
विज्ञापन
अस्पताल में कायाकल्प योजना के तहत 100 बेड वाली इमरजेंसी को अक्तूबर 2021 से ही जीर्णोद्धार के लिए शिफ्ट किया गया था। इसको जुलाई 2022 में ही काम पूरा कर अस्पताल में शुरू होना था, लेकिन अब तक पांच बार तारीख बढ़ाने के बाद अब तीन जनवरी से इसको अस्पताल में चलाने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भूतल पर 20 बेड पर मरीजों के भर्ती करने की सुविधा थी और ज्यादातर मरीजों को स्ट्रेचर पर रखकर इलाज किया जाता था। अब पुरानी जगह पर इमरजेंसी के शुरू होने से मरीजों को 100 बेड पर भर्ती किया जाएगा। इससे उन्हें इलाज में सहूलियत होगी। बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक की ओर से जारी आदेश की कॉपी आईएमए बीएचयू के निदेशक सहित अन्य अधिकारियों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन