{"_id":"604e2e368ebc3e592c736204","slug":"emergency-landing-of-indigo-plane-in-bhopal-coming-from-mumbai-to-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो के विमान में यात्री को आया हार्ट अटैक तो भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई से आ रहा था वाराणसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिगो के विमान में यात्री को आया हार्ट अटैक तो भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई से आ रहा था वाराणसी
Sun, 14 Mar 2021 09:09 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 14 Mar 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
इंडिगो विमान
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई से वाराणसी आते समय इंडिगो के विमान में एक यात्री को हार्ट अटैक आ गया। जबलपुर के पास यात्री की तबियत ज्यादा बिगड़ी तो आनन-फानन में विमान की भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्री को एयरपोर्ट स्थित अस्पताल में भर्ती कराने के बाद विमान ने वाराणसी के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
इंडिगो के स्थानीय स्टेशन मैनेजर अंकुर ने बताया कि विमान 6ई 6829 ने सुबह 9.40 बजे 116 यात्रियों को लेकर मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी। विमान जबलपुर के नजदीक था तभी एक यात्री को हार्ट अटैक आया। विमान में ही क्रू मेंबरों ने यात्री को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद पायलट ने तत्काल भोपाल एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क साधा और मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी। एटीसी से इजाजत मिलते ही विमान को भोपाल एयरपोर्ट पर उतारा गया और यात्री को पास के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विमान में सवार राजेश कुमार ने बताया कि यात्री की तबियत खराब होने के कारण विमान को भोपाल में उतारना पड़ा। विमान के क्रू मेंबरों की तत्परता से यात्री की जान बचा ली गई। यह विमान दोपहर 12 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचना था, लेकिन डेढ़ घंटे की देरी से 1.30 बजे पहुंचा।