फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Embezzlement case against former secretary of PNU club varanasi police action on court order

Varanasi: पीएनयू क्लब के पूर्व सचिव के खिलाफ गबन का मुकदमा, अपने कार्यकाल में खाते से निकाले थे 80 लाख रुपये

Sat, 21 Jan 2023 07:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Jan 2023 07:49 PM IST
सार

आरोप है कि पीएनयू क्लब के पूर्व सचिव कुमार सौरभ ने अपने कार्यकाल के दौरान क्लब के लगभग 80 लाख रुपये मनमाने तरीके से क्लब के खाते से निकाला। चार्टड एकाउंटेंट से कराई गई जांच में यह मामला सामने आया।

विज्ञापन
Embezzlement case against former secretary of PNU club varanasi police action on court order
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के प्रभु नारायण यूनियन (पीएनयू) क्लब के पूर्व अध्यक्ष ने पूर्व सचिव के खिलाफ कैंट थाने में गबन समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि इस मामले में पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा का आरोप है कि पूर्व सचिव कुमार सौरभ ने अपने कार्यकाल के दौरान क्लब के लगभग 80 लाख रुपये मनमाने तरीके से क्लब के खाते से निकाला। इस दौरान 80 लाख रुपये गबन कर लिया गया। इसकी जांच भी चार्टड एकाउंटेंट से कराई गई तो यह मामला सामने आया।

विज्ञापन

तहरीर देने पर भी कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया

आरोप है कि क्लब के पूर्व सचिव ने सदस्य बनाने के नाम पर भी तमाम लोगों से पैसे लिए और उन्हें सदस्य भी नहीं बनाया और उनका पैसा हड़प लिया। इसके अलावा क्लब द्वारा संचालित बार के पैसे का भी मनमाने तरीके से गबन किया गया। इस मामले में तहरीर देने पर भी कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस में कोई सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट का सहारा लेना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट इंस्पेक्टर प्रभुकांत के अनुसार पूर्व सचिव कुमार सौरभ व अन्य अज्ञात के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed