फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Elephant enter in village of chandauli

सोनभद्र के बाद चंदौली में हाथी ने मचाया उत्पात, दो घर ढहाए, महिला हुई जख्मी

Tue, 12 Dec 2017 05:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली Updated Tue, 12 Dec 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
Elephant enter in village of chandauli
elephant attack - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले रविवार को सोनभद्र में जंगल से एक गांव में घुसे एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया था। वहीं अब सोमवार को चंदौली के एक गांव में हाथी ने कहर मचा दिया। जिससे एक महिला घायल हो गई। जिले के नरकटी गांव में कहीं के आए एक हाथी ने सोमवार शाम जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन


उसने दो घरों को ढहा दिया। इसके मलबे में दबने से एक महिला जख्मी हो गई। वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ हाथी को ढूंढ रही है। गांव के लोग भी सुरक्षित जगह चले गए। सोमवार को सुबह जय मोहनी रेंज के सुर्रा गांव में हाथी दिखने पर लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन


तब हाथी कहीं छुप गया। शाम सात बजे हाथी नरकटी गांव में पहुंचा और धनुषधारी कोल का कच्चा मकान ढहा दिया। मकान के मलबे में दबकर धनुषधारी की पत्नी रामरती कोल जख्मी हो गई। हाथी की चिंघाड़ से ग्रामीण सहम गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में कांबिंग करेगी टीम

Elephant enter in village of chandauli
elephant attack - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान मणिकर्णिका ने डीएम और एसपी को सूचना दी। डीएम के निर्देश पर डीएफओ गोपाल ओझा ने वन विभाग की टीम को भेजा। टीम के पहुंचने के पहले ही हाथी ने दशरथ पाल के मकान को भी गिरा दिया।

वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ विजेंद्र कुमार, वन क्षेत्राधिकारी मझगाई जानकी शरण श्रीवास्तव, वन क्षेत्राधिकारी चंद्रप्रभा आरएस शुक्ला, वन क्षेत्राधिकारी चंदौली नरेंद्र राय, वन दरोगा योगेश कुमार की टीम गांव पहुंची और हवाई फायरिंग की।

ग्रामीणों के साथ मिलकर मशाल जलाकर हाथी को ढूंढने के प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ विजेंद्र कुमार ने बताया कि पूरी रात टीम जंगल में कांबिंग करेगी। उधर, इस घटना के बाद गांव के लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित जगह चले गए। लेकिन गांव में लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed