फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity-water crisis deepens, city-villages all beehal

वाराणसी में बिजली-पानी का संकट गहराया, कुछ क्षेत्रों में मचा हाहाकार

Thu, 25 May 2017 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 25 May 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
Electricity-water crisis deepens, city-villages all beehal
बिजली - फोटो : Bureau
सेतु निगम और बिजली विभाग की लापरवाही से मंडुवाडीह बाजार में मंगलवार की रात 12 बजे से बुधवार की दोपहर तक बिजली-पानी के लिए हाहाकार मच गया। तकरीबन दस घंटे तक हजारों परिवार बिजली-पानी बिन बेहाल हुए। रात की नींद हराम हुई तो सुबह पानी के लिए भी लोग तरस गए।
विज्ञापन


वजह बनी, बिना आपसी समन्वय के जेसीबी से कराई गई खुदाई। बिजली, पानी और टेलीफोन की लाइनें कटने से मंडुवाडीह बाजार में अंधेरा पसर गया। इसका असर दूसरे इलाकों की आपूर्ति पर भी पड़ा। आसपास के इलाके के लोगों को भी घंटों कटौती से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


इस हालात के लिए सेतु निगम और बिजली विभाग के अभियंता एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। जबकि, बाजारवासियों का कहना है कि मंडुवाडीह आरओबी निर्माण के रिटेनिंग वॉल के लिए रात में जेसीबी से खुदाई कराई जा रही थी लेकिन न सेतु निगम के इंजीनियर मौके पर मौजूद थे न ही बिजली विभाग के।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजा यह हुआ कि रात करीब दो बजे जेसीबी से खुदाई के दौरान भूमिगत बिजली तार, पानी की पाइप और टेलीफोन की लाइनें कट गईं। इसके बाद पूरा बाजार अंधेरे में डूब गया। बुधवार की सुबह मरम्मत कार्य शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे तक कई इलाकों में आपूर्ति बहाल कर दी गई जबकि जबकि एक ट्रांसफार्मर की आपूर्ति देर शाम सामान्य हुई।


दस घंटे की कटौती के चलते घरों में लगे इन्वर्टर और मोबाइल तक डिस्चार्ज हो गए। फ्रिज में रखे सामान खराब हो गए। भोर में चार बजे से दोपहर 12 बजे के बीच वैकल्पिक आपूर्ति के जरिए कुछ देर बिजली दी गई लेकिन इससे आसपास के इलाकों को कटौती से जूझना पड़ा।

क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करने में दस घंटे से अधिक लग गए। रात में फिर कटौती शुरू हो गई। रात सवा 12 बजे बिजली गुल होने से लोग बेहाल हुए।

गजोखर में ट्रांसमिशन की सीटी फट जाने से ग्रामीण इलाकों में बिजली के लिए हाहाकार मच गया। मंगलवार की रात एक बजे आई इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण सात उपकेंद्रों से जुड़े करीब चार सौ गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार को लोग बिजली-पानी के लिए तरसते रहे।

वहीं, दिन भर मरम्मत का काम चलता रहा। रात आठ बजे नई सीटी लगने के बाद 9:30 आपूर्ति बहाल की गई। गजोखर ट्रांसमिशन 280/132/33 से राजातालाब ट्रांसमिशन के अलावा कुरुसातो और जौनपुर को बिजली की आपूर्ति की जाती है।

मंगलवार की रात एक बजे गजोखर में सीटी फट गई, जिसकी वजह से राजातालाब ट्रांसमिशन से जुड़े सात उपकेंद्रों सेवापुरी, राजातालाब, टोडरपुर, लालपुर, ठठरा, दीनदासपुर, जक्खिनी और रोहनिया की आपूर्ति बाधित हो गई। इन सातों उपकेंद्रों से जुड़े करीब चार सौ गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप होने से हाहाकार मच गया।


गर्मी में रात को लोगों की नींद खराब हुई तो बुधवार को दिन भर पसीना बहाते रहे। वहीं, सुबह-शाम जलापूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। हालांकि इस बीच मंडुवाडीह ट्रांसमिशन से बिजली लेकर सभी फीडरों से क्रमवार तीन-तीन घंटे की आपूर्ति की गई। देर शाम को मरम्मत काम पूरा हुआ। इसके बाद रात 9:30 बजे आपूर्ति बहाल की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed