फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity system collapsed in colonies around Kashi Vishwanath Dham

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम के आसपास कॉलोनियों में चरमराई बिजली व्यवस्था

Tue, 30 Jan 2024 04:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity system collapsed in colonies around Kashi Vishwanath Dham
काशी विश्वनाथ धाम के आसपास के इलाकों में बिजली के ओवरलोड की समस्या चरम पर पहुंच गई है। गोदौलिया उपकेंद्र से जुड़े दशाश्वमेध, रामापुरा और बांसफाटक तीनों फीडर ओवरलोड हो गए हैं। इससे इन इलाकों में बिजली आपूर्ति पर असर पड़ने लगा है।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम के आसपास के इलाकों के लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं को गोदौलिया उपकेंद्र से 10 एमवीए बिजली की सप्लाई की जाती है। हाल के दिनों में कनेक्शन बढ़ने और लाइन लॉस के कारण क्षेत्र में बिजली की खपत बढ़ गई, लेकिन आपूर्ति क्षमता बढ़ाने की दिशा में कारगर पहल नहीं की गई। उपकेंद्र पर अधिकतम 470 एंपीयर तक लोड डाला जा सकता है, जो इस कड़ाके की ठंड में 420 एंपीयर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


बिजली निगम ने भेजा था दो नए ट्रांसफॉर्मर का प्रस्ताव
गोदौलिया इलाके का लोड कम करने के लिए बिजली निगम गोदौलिया और लक्सा के बीच 10 एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगाना चाहता है। इसके लिए लगभग 1600 वर्गमीटर जमीन की जरूरत पड़ेगी। अधिशासी अभियंता ने मार्च 2023 और उससे पूर्व नवंबर 2022 में पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए प्रस्ताव भेजकर जमीन की मांग की थी, लेकिन क्षेत्र में जमीन उपलब्ध न होने के कारण बात नहीं बनी। नगरीय विद्युत वितरण मंडल के कार्यकारी अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि गोदौलिया में 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए जमीन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed