फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity supply will closed for two and half hours in Ranipur and Godaulia areas

काम की बात: वाराणसी के इन इलाकों में ढाई घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, अकासा ने शुरू की संस्कृत में उद्घोषणा

Tue, 25 Jun 2024 07:02 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 25 Jun 2024 07:02 AM IST
सार

लाइन की मरम्मत को लेकर वाराणसी के रानीपुर और गोदौलिया उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में आज ढाई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान लोगों को परेशानी भी हो सकती है। 

विज्ञापन
Electricity supply will closed for two and half hours in Ranipur and Godaulia areas
Power Cut - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लाइन निर्माण के लिए मंगलवार यानी आज रानीपुर और गोदौलिया उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में ढाई घंटे बिजली गुल आपूर्ति ठप रहेगी। नगरीय विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता बीपी कठेरिया ने बताया कि रानीपुर उपकेंद्र के मोहिनी कुंज, शिवाजी नगर, महमूरगंज, रानीपुर जक्खा व आसपास के इलाके और गोदौलिया उपकेंद्र के बांस फाटक व आसपास के क्षेत्र में सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 

विज्ञापन


अकासा ने शुरू की संस्कृत में उद्घोषणा
अकासा एयरलाइन ने हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही संस्कृत भाषा में उद्घोषणा शुरू की है। देश में पहली बार किसी विमानन कंपनी ने संस्कृत भाषा में उद्घोषणा शुरू की है। अभी तक सभी विमानन कंपनी हिंदी, अंग्रेजी और प्रदेश के स्थानीय भाषा में ही उद्घोषणा करती है। एक वर्ष पहले एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों को संस्कृत में उद्घोषणा की जा रही थी। जिसे बाद में बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन


अकासा एयर के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि यात्रियों के लिए हिंदी भाषा के साथ विमान के उड़ान और लैंडिग के समय संस्कृत भाषा में अब उद्घोषणा की शुरुआत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed