फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   electricity cut

निर्बाध आपूर्ति बनी मजाक, दिनभर आती जाती रही बिजली

Mon, 07 Oct 2019 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
electricity cut
वाराणसी। नवरात्रि के अवसर पर शासन की ओर से निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के निर्देश मिले थे। लेकिन इन निर्देशों को मानों विभाग के अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अष्टमी पर रविवार को शहर के कई इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही। जिससे जनता परेशान रही। वहीं शनिवार को सीटी फटने के चलते पूजा पंडालों में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बिजली जाने पर जनता ने उपकेंद्र से लगातार अभियंताओं का मोबाइल घनघनाया। लंका, सामनेघाट, महमूरगंज, ककरमत्ता, मंडुवाडीह, चांदपुर, लोहता, कचहरी, सारनाथ, पांडेयपुर, चौकाघाट, बेनियाबाग, मछोदरी, औरंगाबाद, चेतंगज, काली महाल, सिगरा, अंधरापुल, गिलट बाजार, सिकरौल, घौसाबाद, नदेसर, इमलाक कालोनी आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही है।
विज्ञापन

अधिकारी मानने को तैयार नहीं
देर रात भी कुछ इलाकों में बिजली गई जो कुछ देर बात आपूर्ति बहाल कर दी गई। अधीक्षण अभियंता प्रथम विजय पाल, व द्वितीय दीपक अग्रवाल ने बताया कि कहीं से कोई बड़ी फाल्ट की सूचना नहीं है। न ही कहीं से कटौती की सूचना है। सारनाथ उपकेंद्र की सीटी फटने की दिक्कत शनिवार को ही दुरुस्त कराई गई है। तब से अब तक कोई दिक्कत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed