फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity condition in Varanasi it is full on paper but reality of power cut for hours

वाराणसी में बिजली का हाल: यहां तो कागज पर फुल, हकीकत में घंटों रहती गुल, कई इलाकों में आपूर्ति व्यवस्था बदहाल

Mon, 04 Sep 2023 09:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Sep 2023 09:50 AM IST
सार

वाराणसी में कागज पर तो 24 घंटे बिजली मिल रही है, लेकिन हकीकत में कटौती की वजह से घरों में अंधेरा है। घरों में बिजली के उपकरण शोपीस बन कर रह गए हैं। पानी की टंकी भी नहीं भरा पा रही है। 

विज्ञापन
Electricity condition in Varanasi it is full on paper but reality of power cut for hours
वाराणसी में बिजली कटौती - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी में बिजली की आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। शहरी क्षेत्र में हो रही कटौती ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। शहर के ऐसे कई इलाके हैं, जहां पांच से छह घंटे तक कटौती हो रही है। कागज पर तो 24 घंटे बिजली मिल रही है, लेकिन हकीकत में कटौती की वजह से घरों में अंधेरा है। घरों में बिजली के उपकरण शोपीस बन कर रह गए हैं। पानी की टंकी भी नहीं भरा पा रही है।

विज्ञापन


उपकेंद्रों पर पूछने पर कही तारों का टूटना बताया जा रहा है तो कहीं ट्रांसफार्मर जलने की वजह से कटौती हो रही है। सबसे अधिक समस्या रात में हो रही है। शहर में अस्सी, नरिया, मंडुवाडीह, चेतगंज, भुल्लनपुर सहित अन्य काॅलोनियों में खूब बिजली कट रही है। यहां लोग उपकेंद्रों पर फोन कर जर्जर तार बदलने की मांग भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

जिले में 600 से 680 मेगावाट हो रही है खपत

अधीक्षण अभियंता विनीत रस्तोगी का कहना है कि जिले में इस समय 600 से 680 मेगावट बिजली की खपत हो रही है। जहां तक बिजली मिलने की बात है तो वाराणसी 24 घंटे आपूर्ति वाला जिला है। यहां पर्याप्त बिजली मिल रही है। इस साल का अधिकतम खपत जून महीने में 720 मेगावाट रहा है। अगर सितंबर महीने की बात करें तो एक सितंबर को 677 मेगावाट और दो सितंबर को भी करीब 680 मेगावाट खपत रही। बिजली की जितनी खपत हो रही है, उसकी निरंतरता बनाए रखने का पूरा प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी से खुजराहो के लिए अक्तूबर से दो सीधी फ्लाइटें, विमानन कंपनियों ने शेड्यूल जारी किए

अस्सी में अंडर ग्राउंड केबल जला, छह घंटे आपूर्ति बाधित

अस्सी इलाके में रविवार की सुबह करीब छह बजे अंडर ग्राउंड केबल फाॅल्ट होने से आसपास के इलाकों में बिजली गुल रही। लोगों ने इसकी सूचना उपकेंद्र को दी, जिसके बाद कर्मचारी पहुंचे। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह फाॅल्ट मिला भी तो उसको दूर करने में ही चार घंटे से अधिक का समय लग गया। बिजली आपूर्ति करीब 10 बजे बहाल हो सकी।

इन इलाकों में सबसे अधिक कट रही बिजली

शहरी क्षेत्र में भुल्लनपुर, मंडुवाडीह, चेतगंज, भगवानपुर में सबसे अधिक बिजली कट रही है। यहां आए दिन लोग अपनी शिकायत उपकेंद्र पर लेकर पहुंचते हैं। इसमें तारों के टूटने की वजह से अधिक परेशानी हो रही है। भुल्लनपुर में ट्रांसपोर्टर सूर्यमणि तिवारी का कहना है कि पिछले दो महीने से बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बिगड़ गया है। बिजली कब कट जाएगी और कब आ जाएगी, किसी को कोई जानकारी नहीं।

बेहतर आपूर्ति दिलाने का पूरा प्रयास

अधीक्षण अभियंता अनूप सक्सेना ने कहा कि बिजली की आपूर्ति 24 घंटे देने का शेड्यूल है। इसकी पूरी कोशिश की जाती है कि उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिले। शहरी क्षेत्र में तार टूटने, ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलने पर उसे तुरंत बनवाया जा रहा है। सभी को बेहतर आपूर्ति दिलाने का पूरा प्रयास हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed