फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   direct flights from Varanasi to Khujraho start from October airlines released schedules

Good News: वाराणसी से खजुराहो के लिए अक्तूबर से दो सीधी फ्लाइटें, विमानन कंपनियों ने शेड्यूल जारी किए

Mon, 04 Sep 2023 06:37 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Sep 2023 06:37 AM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट से खजुराहो के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। एक घंटे दस मिनट में खजुराहो पहुंचा जा सकेगा।  जून से अगस्त के बीच वाराणसी एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए फ्लाइटें शुरू हुई हैं। 

विज्ञापन
direct flights from Varanasi to Khujraho start from October airlines released schedules
एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट का विमान। - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन नगरी खजुराहो घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें जल्द ही वाराणसी से खजुराहो के बीच सीधी विमान सेवा मिल सकेगी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से खजुराहो के लिए अक्तूबर में दो फ्लाइटें शुरू होंगी। इसके शेड्यूल भी जारी कर दिए गए हैं। विमानन कंपनियों के मुताबिक, विंटर सीजन में खजुराहो के लिए अच्छा एयर ट्रैफिक मिलता है।

विज्ञापन


अभी एक भी फ्लाइट नहीं है।  पर्यटन के लिहाज से खजुराहो प्रमुख शहरों में एक है। व्यापार के लिए भी पूर्वांचल से काफी लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में खजुराहो जाने के लिए यात्रियों को ट्रेन या फिर वाराणसी से दिल्ली जाकर फ्लाइट लेनी पड़ती थी। अब सीधी उड़ान सेवा होने से यात्रियों को सुविधा होगी।

विज्ञापन

एक घंटे दस मिनट में पहुंचेगी फ्लाइट

एयरपोर्ट अथारिटी के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस 10 अक्तूबर से खजुराहो की सीधी फ्लाइट शुरू कर रहा है। फ्लाइट दोपहर 1.15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और दोपहर 2.25 बजे पर खजुरहो पहुंचेगी। इसका मतलब है कि एक घंटे दस मिनट में खजुराहो पहुंचा जा सकेगा। यही फ्लाइट अपराह्न तीन बजे खुजराहो से उड़ान भरेगी और 4.15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पाइस जेट खुजराहो के लिए 29 अक्तूबर से फ्लाइट शुरू कर रही है। शेड्यूल के मुताबिक, फ्लाइट खजुराहो एयरपोर्ट से अपराह्न 3.40 बजे उड़ान भरकर शाम 4.40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसी तरह शाम पांच बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरकर शाम 6 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंच जाएगी।

पहले भी शुरू हुईं सेवाएं

जून से अगस्त के बीच वाराणसी एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए फ्लाइटें शुरू हुई हैं। इनमें मुंबई, गुवाहाटी, लखनऊ की फ्लाइटें शामिल हैं। वहीं, पांच सितंबर से मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट शुरू होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed