फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electrician Died Due To Electrocution In Varanasi in touch with 11 KV line

वाराणसी: 11 केवी लाइन की चपेट में आने से इलेक्ट्रीशियन की गई जान, एक दिन पहले बना था पिता

Fri, 10 Dec 2021 11:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Dec 2021 11:47 PM IST
सार

वाराणसी के बीरभानपुर राजातालाब निवासी दिनेश पटेल (30 वर्ष) श्रीनगर कॉलोनी में मुन्नी देवी के घर के सामने विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर स्थानांतरित करने के लिए बिजली के पोल से कनेक्शन काटने के दौरान 11 केवी तार के संपर्क में आ गया। 

विज्ञापन
Electrician Died Due To Electrocution In Varanasi in touch with 11 KV line
इलेक्ट्रीशियन की गई जान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के अकथा स्थित श्रीनगर कॉलोनी में ट्रांसफार्मर स्थानांतरित करते समय मजदूर बिजली की चपेट में आने से झुलस गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे सिगरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीरभानपुर राजातालाब निवासी दिनेश पटेल (30 वर्ष) श्रीनगर कॉलोनी में मुन्नी देवी के घर के सामने विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर स्थानांतरित करने के लिए बिजली के पोल से कनेक्शन काटने के दौरान 11 केवी तार के संपर्क में आ गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस कर नीचे गिर गया।
विज्ञापन


कार्य करा रहे निजी ठेकेदार ने घायल को सिगरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था, जिसे एक तीन वर्ष की पुत्री है तथा बीते बृहस्पतिवार को पत्नी रेखा पटेल ने हॉस्पिटल में एक पुत्र को जन्म दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पर दर्ज कराई जाएगी प्राथमिकी

इस बारे में अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि श्रीनगर निवासी मुन्नी देवी ने अपने घर के सामने से ट्रांसफार्मर हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उनको कहा गया था कि जब तक आप विद्युत निदेशालय से एनओसी प्राप्त नहीं कर लेतीं, तब तक विद्युत विभाग ट्रांसफार्मर नहीं हटाएगा।

इसके बावजूद उन्होंने प्राइवेट ठेकेदार व मिस्त्री बुलाकर अपने घर के सामने से ट्रांसफार्मर हटवाने की कोशिश की। इसी दौरान ऊपर 11 केवी के तार के चपेट में मजदूर आ गया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि विभाग द्वारा मुन्नी देवी पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

चार पहिया वाहन के धक्के से बुजुर्ग की मौत

लालपुर सब्जी मंडी में शुक्रवार सुबह चार पहिया वाहन के धक्केे से बुजुर्ग की मौत हो गई। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को भी हिरासत में ले लिया है।  चंदौली चकिया के सिंकदरपुर निवासी नंदू साव 60 वर्ष लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत हुकुलगंज में किराये के मकान में रहता था।

सुबह में सब्जी लेने के लिए लालपुर सब्जी मंडी गया था। इस बीच सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आकर नंदू घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, हालत चिंताजनक होने पर बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बुजुर्ग की पत्नी गुलाबो देवी बेसुध हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed