फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electric connection given to all houses in varanasi

बनारस में दिसंबर 2018 तक इतने घरों को दिया जाएगा कनेक्शन, पूर्वांचल के अन्य जिले भी होंगे रोशन

Sun, 24 Dec 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 24 Dec 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
Electric connection given to all houses in varanasi
demo pic
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के घरों में सौभाग्य योजना के तहत दिसंबर 2018 तक उजाला पहुंचाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य योजना) के तहत दिसंबर, 2018 तक हर घर को रोशन करने की तैयारी है।
विज्ञापन


योजना के तहत पूर्वांचल के 21 जिलों में 46,11,975 लोगों को कनेक्शन दिया जाएगा। इनमें बनारस के 69,630 लोग शामिल हैं। लाभान्वित होने वालों में 67,793 ग्रामीण और 1,837 शहरी निर्धन होंगे।
विज्ञापन


बीते 17 दिसंबर को एक दिन में पूर्वांचल के 42 हजार लोगों को कनेक्शन दिया जा चुका है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अतुल निगम ने बताया कि गांवों में सबको और शहर में केवल गरीबों को नि:शुल्क कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां दूरी अधिक होगी, उन घरों को सौर ऊर्जा के जरिए रोशन किया जाएगा। इसके लिए नेडा को जिम्मेदारी दी गई है। वर्ष 2011 के सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर पात्र लोगों को कनेक्शन दिया जाएगा।

ऊर्जा संरक्षण के लिए एनर्जी एफिसिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) की ओर से ग्रामीण इलाकों में वैन चलाई जाएगी। लोगों को एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखे का वितरण किया जाएगा।


नौ वाट के एलईडी बल्ब की कीमत 70 रुपये, 20 वाट के ट्यूबलाइट की कीमत 220 रुपये और 50 वाट के पंखे की कीमत 1,110 रुपये निर्धारित है। यह जानकारी विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता विकास कपूर ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed