फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electrad auto cleave system will enable sterilizing PPE kit IIT BHU Research

आईआईटी बीएचयू का शोध: इलेक्ट्राड ऑटो क्लेव सिस्टम से पीपीई किट साफ कर दोबारा पहन सकेंगे डॉक्टर

Tue, 21 Apr 2020 03:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 Apr 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Electrad auto cleave system will enable sterilizing PPE kit IIT BHU Research
PPE KIT - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मरीजों के इलाज करने वाले डॉक्टरों के लिए राहत भरी खबर है। अब जिस पीपीई किट को पहनकर डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे है दोबारा उसे उपयोग में लाया जा सकता है।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में हाल ही में हुए एक शोध में इसके सार्थक परिणाम आए हैं, जिसके बाद इसे पेटेंट कराने की तैयारी भी चल रही है। आईआईटी  बीएचयू में स्कूल ऑफ बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मार्शल ने अपने दो छात्रों जूही जायसवाल और आशीष कुमार के साथ मिलकर एक ऐसा इलेक्ट्रोड ऑटोक्लेव सिस्टम तैयार किया है, जिसकी मदद से मरीजों के इलाज के लिए पहने जाने वाले पीपीई किट को स्टरलाइज किया जा सकता है।
विज्ञापन


डॉ.मार्शल  ने बताया कि फिलहाल उन्होंने इस सिस्टम से रेनकोट पर शोध किया है, जिसमें बैक्टीरिया आने पर उसे दूर करने में सफलता मिली है। इस पर आधारित रिसर्च पेपर पब्लिश होने के बाद आईआईटी की ओर से इस तकनीक को पेटेंट कराने के की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूवीसी तकनीक से स्टरलाइज हो सकेंगी गाड़ियां
आईआईटीबीएचयू के मालवीय उद्यमी संवर्धन एवं नवप्रवर्तन केंद्र से जुड़े एलवाईग ऑनलाइन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक ऐसे यूवीसी व्हीकल स्टरलाइजर का निर्माण किया गया है, जिसे की चार पहिया वाहनों में लगाया जा सकता है। इसकी खासियत है कि इससे कोरोनावायरस, निपाह वायरस और अन्य बुखार के वायरस को खत्म किया जा सकता है।

ऐसे स्टरलाइजर कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के वाहनों को के लिए उपयोगी साबित होंगे। नवप्रवर्तन केंद्र के समन्वयक और केमिकल इंजीनियर के प्रोफेसर पीके मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में वाहनों को सैनिटाइज करने के लिए स्प्रे कीटाणुनाशक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed