फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   election railway recognition tomorrow 15 thousand voters votes Strong room under CCTV camera surveillance

UP : 11 साल बाद रेल मान्यता का चुनाव 4 दिसंबर से, 15 हजार मतदाता डालेंगे वोट; स्ट्रांग रूम में लगे CC कैमरे

Tue, 03 Dec 2024 05:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 05:18 AM IST
सार

Varanasi News : रेलवे ट्रेड यूनियन मान्यता चुनाव को लेकर यूनियन के लोगों ने तैयारियां की ली हैं। 11 वर्षों बात यह चुनाव होने जा रहा है। इसको लेकर अधिकारियों और यूनियन नेताओं के बीच बैठक हुई। उत्तर रेलवे वाराणसी कैंट में कुल तीन हजार मतदाता हैं।

विज्ञापन
election railway recognition tomorrow 15 thousand voters votes Strong room under CCTV camera surveillance
वोटिंग की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

रेलवे ट्रेड यूनियन मान्यता चुनाव का प्रचार थम गया है। बुधवार को 11 साल बाद मतदान होगा। मतदान की तैयारियों को लेकर उत्तर रेलवे कैंट और पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में मंगलवार को अधिकारियों और यूनियन नेताओं के बीच बैठक हुई। तय हुआ कि शांति व्यवस्था के तहत मतदान हो। आरपीएफ, जीआरपी, कमिश्नरेट पुलिस के अलावा पीएसी भी मतदान केंद्रों के बाहर तैनात रहेगी। चार, पांच और छह दिसंबर तक मतदान और 12 दिसंबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के वाराणसी कैंट स्टेशन, पीडब्ल्यूआई कार्यालय और प्लेटफॉर्म संख्या 9 के डीएमई कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। भदोही स्टेशन पर भी मतदान होंगे। एडीआरएम, स्टेशन निदेशक के साथ एनआरएमयू, यूआरएमयू समेत अन्य यूनियन के नेताओं ने बैठक की। उत्तर रेलवे वाराणसी कैंट में कुल तीन हजार मतदाता हैं। सबसे अधिक डीएमई बूथ पर 1093, कैंट स्टेशन बूथ पर 770, पीडब्ल्यूआई बूथ पर 701 और भदोही स्टेशन पर 338 मतदाता हैं।

विज्ञापन

बैलेट पेपर से वोटिंग, छह दिसंबर को रनिंग कर्मी करेंगे मतदान
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में 12 हजार से अधिक मतदाता हैं। लहरतारा के डीआरएम, एईएन और कैंट स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में मतदान बूथ बनाया गया है। सुबह आठ से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। डीआरएम वीके श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदान की महत्ता, गोपनीयता और सीक्रेट बैलेट चुनाव के प्रावधान के साथ पारदर्शी चुनाव के निर्देश दिए।

प्रचार थमा लेकिन सोशल मीडिया पर झोंकी ताकत
रेल यूनियनों के नेताओं ने सोशल मीडिया पर पूरी ताकत झोंक दी है। व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफार्मों पर यूनियन के पदाधिकारी अपने-अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं। फोटो, वीडियो शेयर करते हुए यूनियन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं। रविवार को ही चुनाव प्रचार थम गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed