फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   elderly woman and child killed in road accidents four others injured in varanasi

Varanasi Accident: दो सड़क हादसों में वृद्ध महिला और मासूम की मौत, चार लोग घायल; नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

Thu, 18 Sep 2025 07:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 18 Sep 2025 07:02 PM IST
सार

Varanasi Road Accident: वाराणसी जिले में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। एक घटना बस की टक्कर से तो दूसरी ट्रक की टक्कर से हुई। 

विज्ञापन
elderly woman and child killed in road accidents four others injured in varanasi
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में सड़क हादसों में एक वृद्ध महिला व मासूम बच्चे की मौत हो गई। पहली घटना में बस की टक्कर में घायल मासूम की इलाज के दौरान बीएचयू में मौत हुई, जबकि भाई- बहन की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं दूसरी घटना में वृद्ध महिला की ट्रक की चपेट में आने से जान चली गई और उसकी नातिन व नाती घायल हैं।

विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आने से नानी की मौत, नाती समेत दो घायल
रोहनिया थाना क्षेत्र के नकाइन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास बृहस्पतिवार की सुबह सीमेंट लदी ट्रक की चपेट में आने से चमेला देवी (75 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार नाती संतोष कुमार (35 वर्ष) और संतोष की बेटी सृष्टि (5 वर्ष) घायल हो गईं। हादसे से आक्रोशित लोगों ने दफ्फलपुर-पहाड़ी मार्ग को दो घंटे जाम कर विरोध किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


पहाड़ी निवासी चमेला देवी अपने नाती संतोष कुमार और सृष्टि के साथ बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर दवा के लिए जा रही थी। नकाइन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे थे कि सीमेंट लदी ट्रक की चपेट में आ गए। चमेला देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। नाती संतोष कुमार और सृष्टि घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दफ्फलपुर-पहाड़ी मार्ग को जाम कर विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप रहा कि भदवर से ट्रकों को छोड़ दिया जाता है, जिससे वह ग्रामीण क्षेत्र के लिंक मार्गों से दिन में तेज गति से गुजरते हैं, जिससे आएदिन दुर्घटनाएं होती है। सड़क जाम की सूचना पर एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा, रोहनिया, मंडुवाडीह थाने की फोर्स पहुंची। किसी तरह लोगों को समझाया और दोपहर 12.30 बजे जाम समाप्त कराया। ट्रक मालिक को बुलाने व मुआवजा सहित विभिन्न मांगों को लेकर लोग अड़े थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चमेला की दो बेटियां हैं। एसीपी संजीव शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बस की टक्कर में घायल मासूम ने तोड़ा दम, भाई-बहन की हालत नाज़ुक
चौबेपुर थाना क्षेत्र के पनिहरी गांव में मंगलवार को सड़क हादसे में घायल मासूम ढाई साल के अभय की बुधवार तड़के बीएचयू टॉमा सेंटर में मौत हो गई। वहीं, भाई विकास और बहन साधना का उपचार चल रहा है। पिता अछैबर ने पुलिस को बताया कि बेटा विकास अपनी बहन साधना को कपसेठी से विदाई कराकर मोटरसाइकिल से घर लेकर लौट रहा था। साधना अपनी गोद में ढाई वर्षीय बेटे अभय को लिए हुए थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आई प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी थी। पनिहरी गांव के समीप हादसे में विकास, साधना और अभय गंभीर रूप से घायल थे। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed