एक पेड़ मां के नाम 2.0: काशी में त्रिवेणी पौधे लगाकर राज्यमंत्री ने की अभियान की शुरुआत, युवा भी रहे आगे
Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक पेड़ मां के नाम 2.0 का भव्य शुभारंभ किया गया। सरकारी-गैर सरकारी सहित युवाओं ने बढ़-चढ़ कर इस अभियान में हिस्सा लिया। इसके साथ ही पाैधरोपण का भी संकल्प लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ek Ped Maa ke Naam 2.0: पौधरोपण अभियान की शुरुआत बुधवार को राज्यमंत्री रवींद्र जायवाल ने रमना एसटीपी परिसर में त्रिवेणी यानी पीपल, बरगद और नीम के पौधे लगाकर की। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, जिले के नोडल अधिकारी डॉ. राजशेखर, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी सुजॉय बनर्जी, सीडीओ हिमांशु नागपाल ने भी पौधे लगाए। इस दौरान स्कूली बच्चों को पौधे दिए गए।
जिलाधिकारी ने बच्चों से कहा कि वे ये पौधे स्कूल या घर में लगाएं और उसकी देखभाल करें। राज्यमंत्री ने सभी को बनारसी पान में इस्तेमाल होने वाले कत्थे और रेशम बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले अर्जुन के 10 हजार पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम से पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समस्त पौधों और वृक्षों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। वन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 18.38 पौधे लगाए गए हैं।
एक आंकड़े के मुताबिक उत्तर प्रदेश का वन आच्छादन 25 प्रतिशत है जबकि ये 33 फीसदी होना चाहिए। इस दौरान कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में डीएफओ स्वाति, पर्यावरण प्रेमी अनिल सिंह, कलाकार अंशुमान महाराज आदि शामिल रहे। उधर, डीएम सत्येंद्र कुमार ने अपने आवास परिसर में आम का पौधा लगाया। इस दौरान राकेश कुमार, संजय सिंह, जितेंद्र चौबे, भाईराम, रामयाद मौजूद रहे।
सिगरा स्टेडियम में मेयर ने लगाए पौधे
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने डॉ संपूर्णानंद स्टेडियम में पौधे लगाए। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की मौजूदगी में स्टेडियम में आठ प्रजाति के 225 पौधे लगाए गए। सभी पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए। मेयर ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी का दायित्व है। आने वाले दिनों में नगर निगम की ओर से नगर क्षेत्र में बीस हजार पौधे ट्रीगार्ड के साथ लगाए जाएंगे।
वीडीए ने लगाए 3630 पौधे : वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देश पर वीडीए ने 3630 पौधे लगाए। पौधरोपण अभियान का नेतृत्व वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, अपर सचिव गुडाकेश शर्मा ने किया। डीआईजी कॉलोनी पार्क में 225 पौधे लगाए गए।
इसी प्रकार संत रविदास आईएएस/पीसीएस छात्रावास परिसर, लालपुर में 430, सिकरौल स्थित अधिगृहित भूमि में 560, चितरंजन पार्क, दशाश्वमेध में 150, प्राधिकरण कार्यालय परिसर स्थित पार्क में 415, पं. दीन दयाल उपाध्याय पार्क में 1850 पौधे लगाए गए। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के सभी स्टेशनों पर दो हजार फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। बनारस कोचिंग डिपो में मण्डल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बनारस स्टेशन के कोचिंग डिपो में बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए।
रोटरी नॉर्थ के सदस्यों ने लगाए पौधे
पौधरोपण अभियान के अंतर्गत रोटरी क्लब नाॅर्थ के सदस्यों ने कमिश्नरी परिसर में पौधे लगाए। उन्होंने मंत्री रवींद्र जायसवाल का आभार जताया। ये जानकारी क्लब के सदस्य दीपक माहेश्वरी ने दी। उधर, रोटरी क्लब बनारस और जीत होम्स सोसाइटी की ओर से सेमरा स्थित जीत होम्स परिसर में 200 नीम, अमरूद और अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सोसाइटी के सभी सदस्यों ने इन पौधों को संरक्षित करने का भी संकल्प लिया। क्लब के अध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि इस वर्ष हमलोगों ने 10 हजार पौधे लगाए हैं।