{"_id":"5dff04d88ebc3e87e021a296","slug":"eight-lakhs-people-were-unable-to-use-internet-caa-nrc-protest-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: शुक्रवार सुबह से शहर में लाखों लोग एक दम इंटरनेट से हो गए थे दूर, जानें कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: शुक्रवार सुबह से शहर में लाखों लोग एक दम इंटरनेट से हो गए थे दूर, जानें कैसे
Sun, 22 Dec 2019 11:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेट
- फोटो : Social media
नागरिकता संशोधन काननू को लेकर शुक्रवार को हुए बवाल के बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। इस दौरान करीब आठ लाख से ज्यादा लोगों के मोबाइल, कंप्यूटर बिल्कुल इंटरनेट से अछूते हो गए थे। करीब 48 घंटे बाद जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बहाल कराई है।
विज्ञापन
जिले में बीएसएनएल के साथ ही वोडाफोन, एयरटेल, जियो, तिकोना को मिलाकर करीब आठ लाख उपभोक्ता हैं। इसमें सबसे अधिक तो बीएसएनएल के सवा पांच लाख मोबाइल इंटरनेट का प्रयोग करने वाले शामिल हैं।
विज्ञापन
नागरिकता काननू को लेकर हुए बवाल के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने से शहर में व्यापार पर भी काफी प्रभाव पड़ा। दो दिन इंटरनेट बंद होने से बनारस में 200 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
आनलाइन लेन-देन न होने से पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी कही जाने वाली दालमंडी, गोला दीनानाथ, विशेश्वरगंज से लेकर इलेक्ट्रानिक मंडी कोदई चौकी, आटोमोबाइल सेक्टर, चौक स्थित साड़ी गद्दी से लेकर सराफा कारोबार और रियल इस्टेट, पर्यटन, होटल, मोबाइल व डीटीएच रिचार्ज, आनलाइन फूड कंपनी, टैक्सी कैब सहित निजी अस्पतालों आदि का कारोबार प्रभावित हुआ।