वाराणसी समेत आठ जिलों को मिले कंस्ट्रेटर, कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को होगी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की कमी दूर कराने की दिशा में शासन-प्रशासन की ओर से लगातार पहल की जा रही है। शनिवार को वाराणसी समेत आसपास के आठ जिलों को मेडिकल ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भिजवाया गया।
एमएलसी एके शर्मा ने बताया कि शनिवार को मिले 36 मेडिकल ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर में वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, मिर्जापुर, गाजीपुर में 5-5 जबकि जौनपुर और मऊ को 4-4 ऑक्सीजन कंंस्ट्रेटर मिले हैं। इसके अलावा चंदौली जिला प्रशासन को भी तीन ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर सौंपा गया है। बताया कि रविवार को और भी मेडिकल ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर पूर्वांचल के अन्य जिलों में भेजे जाएंगे।
कहा कि यह मशीन वायुमंडल से आक्सीजन निकालती है। मशीन से 5 लीटर प्रति मिनट तक आक्सीजन मरीज को दिया जा सकता है। इससे आक्सीजन सेचुरेशन बढ़कर 90 से 95 प्रतिशत तक हो जाता है। बिजली से संचालित यह मशीन नोजल केनुला के माध्यम से मरीज को लगातार 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। इस अवसर पर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने एके शर्मा और उनके सहयोगी को पूर्वांचल के जिलों के लिए कंस्ट्रेटर उपलब्ध कराने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय राय सहित पूर्वांचल के कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।