फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eid Milad un Nabi 2021 people gathered to see procession of Barawafat in kashi varanasi

ईद मिलादुन्नबी 2021: बारावफात का जुलूस देखने उमड़ पड़ी काशी, गूंजा 'सरकार की आमद मरहबा' का नारा

Tue, 19 Oct 2021 04:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 19 Oct 2021 04:51 PM IST
सार

वाराणसी में मंगलवार को ईद मिलादुन्नबी पर शिवाला से गोदौलिया तक जुलूस निकला। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। 

विज्ञापन
Eid Milad un Nabi 2021 people gathered to see procession of Barawafat in kashi varanasi
ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैगंबर-ए-इस्लाम की पैदाइश यानी ईद मिलादुन्नबी पर मंगलवार को काशी नबी के नारों से गूंज उठी। सुबह-सुबह लकदक कुर्ता पायजामा पहने, सिर पर रंग बिरंगा साफा बांधे बड़े बुजुर्ग और बच्चे हाथों में झंडियां लहराते हुए नबी के आने का पैगाम दे रहे थे तो लबों पर ...सरकार की आमद मरहबा, ...दिलदार की आमद मरहबा जैसे रसूले पाक के नजरानों से शहर की फिजा में नूरानी रंग भर गया। 

विज्ञापन


जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुहम्मद साहब को याद करते हुए लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बरावफात की बधाईयां भी दीं। नई सड़क, हड़हा सराय, दालमंडी, लल्लापुरा, नदेसर आदि जगहों से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्म गुरू, अनुयायी शामिल हुए। उधर बरावफात के मौके पर परंपरागत तरीके से जलसों का सिलसिला भी चलता रहा।
विज्ञापन


सेंट्रल यौमुन्नबी कमेटी की ओर से बेनियाबाग चौराहे पर झालर-बत्ती से सजावट करने के साथ ही झंडे भी लगाए गए हैं। जिस रास्ते से  जुलूस निकल रहा था, उसे देखने के लिए लोग सड़कों के दोनों किनारों पर खड़े  थे। मस्जिदों में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed