{"_id":"67913a45773189603700d977","slug":"education-up-to-intermediate-will-start-in-three-kasturba-schools-varanasi-news-c-191-1-svns1015-121540-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: तीन कस्तूरबा विद्यालयों में शुरू होगी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: तीन कस्तूरबा विद्यालयों में शुरू होगी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई
विज्ञापन
जिले के तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में नए सत्र यानी एक अप्रैल 2025 के शिक्षा सत्र से इंटर तक पढ़ाई शुरू हो जाएगी। जरूरी उपकरण की खरीद के बाद अब तीन प्रधानाचार्य, 21 प्रवक्ता समेत विभिन्न पदों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 51 पदों के लिए कुल 800 आवेदन आए हैं। फरवरी तक नियुक्ति को फाइनल करने में विभाग जुट गया है।
जिले के छह ब्लॉक में पांच कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में छठवीं से आठवीं तक ही छात्राओं को पढ़ाई के साथ आवासीय सुविधा दी जाती है। कुल 500 छात्राएं पढ़ती हैं। आठवीं की पढ़ाई के बाद उन्हें नौवीं से इंटर के लिए अन्यत्र जाना पड़ता है। इसके चलते कई अभिभावक आगे की पढ़ाई रोक देते हैं।
इस पर सरकार ने सत्र 2021-22 में जिले के कस्तूरबा विद्यालयों को इंटर तक उच्चीकृत करने के लिए 12 करोड़ 50 लाख स्वीकृत किया। ज्ञानपुर, सुरियावां, डीघ और भदोही के कस्तूरबा विद्यालयों को समान रूप से तीन करोड़ 15 लाख रुपये दिए गए। 2023 में ही भवन एवं छात्रावास आदि तैयार हो गए और मुख्यमंत्री ने लोकार्पण भी कर दिया।
विज्ञापन
पठन-पाठन के लिए जरूरी उपकरण की खरीद भी 2024 में पूर्ण कर ली गई। अब वहां हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान समेत सात-सात प्रवक्ताओं, प्रधानाचार्य, चौकीदार, वार्डन समेत कुल 51 पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इससे अप्रैल से नौवीं में पूरी क्षमता से छात्राओं को प्रवेश दिलाया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि चयनित कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा व आवास बनकर तैयार है। नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होने पर अप्रैल 2025 से नौवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी की लैब भी तैयार की गई है। साथ ही स्मार्ट क्लास रूम, बेहतर फर्नीचर की सुविधाएं भी हैं।