फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   education

विश्वविद्यालय में ऑनलाइन कक्षाएं बनेंगी बेहतर विकल्प

Wed, 17 Jun 2020 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
education
वाराणसी। लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के साथ ही विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई ही बेहतर विकल्प के तौर पर सामने आया है। शासन भी अब इसको पूरी तरह से लागू करने की मंशा बना चुका है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाओं का मसौदा तैयार करने का निर्देश जारी हो चुका है। शासन की ओर से जारी पत्र के अनुसार विश्वविद्यालयों से ऑनलाइन कक्षाओं का पूरा ब्यौरा तलब किया गया है। इसके साथ ही शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन पर कार्ययोजना मांगी गई है। इसमें विश्वविद्यालय की तैयारियों और शिक्षकों के प्रशिक्षण की भी बात कही गई है। पहलेे इसको विश्वविद्यालय के स्तर पर लागू किया जाएगा। इसके बाद महाविद्यालयों में भी यही व्यवस्था लागू होगी। इसमें सभी शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन का प्रशिक्षण देना भी शामिल है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र की निरंतरता को बनाए रखने में प्रौद्योगिकी की मदद से ऑनलाइन कक्षाओं को विकल्प बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed