फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   education

बच्चों के मन से परीक्षा का भय और तनाव खत्म करें

Wed, 27 May 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
education
वाराणसी। आकलन को व्यवहारिक बनाने के साथ आनंदमयी बनाएं, जिससे बच्चों के मन से परीक्षा का भय और तनाव दूर हो जाए। यह बातें मंगलवार को डायट प्राचार्य उमेश शुक्ला ने ऑनलाइन वेबिनार में लर्निंग असेसमेंट की ट्रेनिंग के समापन पर कहीं।
विज्ञापन

मिशन शिक्षण संवाद की ओर से चलाए जा रहे आईसीटी प्रशिक्षण में जिले के सभी विकास क्षेत्र के तकनीकी से जुड़े अध्यापकों को नवीन गतिविधियां सिखाई गई। इसमें प्रदेश की टेक्निकल टीम द्वारा शैक्षिक वीडियो बनाना, उसमें आवाज देना, वह कई तरह की नवीन जानकारियां दी गई। बीएसए राकेश सिंह ने कहा कि आज के समय में तकनीकी शिक्षा काफी महत्वपूर्ण है। इसे ट्रेनिंग से जोड़कर शिक्षक अपने कौशल का प्रयोग कर विद्यालयों को अच्छी रैंकिंग दिलवाने में सफल होंगे। कार्यक्रम में एजुकेशन लीडर यूपी के संरक्षक डॉ. सर्वेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों को लॉकडाउन में मिले समय का सदुपयोग करते हुए अपने शिक्षण कौशल को निखारने के साथ खुद को इन शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए तकनीकी रूप से तैयार करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अब्दुर्रहमान, डॉ. अखिलेश यादव, श्रवण कुमार, नीलम केसरी, आराधना दुबे आदि मौजूद रहीं। धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक एजुकेशन लीडर्स छवि अग्रवाल ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायाकल्पित हो रहे विद्यालयों का किया निरीक्षण
विद्यालयों में चल रहे कायाकल्प के कार्यों को गति देने के लिए बीएसए राकेश सिंह ने मंगलवार को काशी विद्यापीठ क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया । बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय नरउर, प्राथमिक विद्यालय जफराबाद, प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर व प्राथमिक विद्यालय मदरवा का निरीक्षण कर वहां के ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों को तत्काल कार्य कराने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय मदरवा के शिक्षकों द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय में पर्याप्त जगह न होने के कारण कक्षा संचालन में असुविधा होती है। जिसपर बीएसए ने आश्वासन दिया कि जल्द इस असुविधा को दूर किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि गांव में आए प्रवासी मजदूरों से संपर्क कर उनके बच्चों का नामांकन अपने विद्यालय में अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed