{"_id":"5801425b4f1c1bf62d28fd00","slug":"educated-women-are-safe-that-their-honor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षित-सुरक्षित हों महिलाएं, यही उनका सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षित-सुरक्षित हों महिलाएं, यही उनका सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 15 Oct 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
अग्रसेन कन्या पीजी काॅलेज में आयोजित नारी सम्मान समारोह में सम्मानित की गईं गाजीपुर की अनन्या राय, जौनपुर की सुनिधि दुबे, चंदौली की सुनीता तिवारी, वाराणसी की बदरुन निशा और प्रतिभा सिंह (क्रमशः बाएं से)। स्ााथ में मौजूद अतिथिगण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आपने क्या कभी ऐसा सुना है कि महिलाओं और लड़कियों ने बाजी न मारी हो? चाहे बोर्ड परीक्षा हो, चाहे प्रतियोगी परीक्षा, आपने यही सुना होगा कि लड़कियों ने यहां परचम लहराया, अमुक बोर्ड में इस बाला ने टॉप किया। आज हर क्षेत्र में महिलाएं ही अपना परचम लहरा रही हैं। फिर भी आज के दौर में कन्या भ्रूण हत्याएं लगातार बढ़ रही हैं। समाज बदल रहा है, उसके बावजूद आज भी लोग बेटियों को पढ़ाई से रोकते हैं। उन्हें नौकरी करवाने से परहेज करते हैं। हमें महिलाओं को शिक्षित करना होगा। इन्हें सुरक्षित होने का भरोसा देना होगा। यही उनका सम्मान है।
शुक्रवार को अमर उजाला और प्रदेश सरकार की ओर से अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज बुलानाला में आयोजित महिला शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण विषयक गोष्ठी व नारी सम्मान समारोह में ये बातें बतौर मुख्य अतिथि कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने कहीं। उन्होंने बताया कि लिंगानुपात में पूर्वांचल की स्थिति पहले काफी अच्छी थी। एक हजार पुरुषों के सापेक्ष 1050 महिलाएं थीं लेकिन इस वक्त जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उसमें लगातार गिरावट आ रही है। समारोह में शामिल छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप ही इस देश का भविष्य हैं। विशिष्ट अतिथि एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं व छात्राओं को अवगत कराते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
एसपी ग्रामीण आशीष तिवारी ने छात्राआें को मेहनत से शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के साथ उन्हें पुलिस की ओर से सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन 1090 के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने महिलाओं को बताया कि सोशल मीडिया जैसे कि ट्विटर, फेसबुक के जरिये भी आप अपनी शिकायत या समस्या सीधे पुलिस महानिदेशक से भी कर सकती हैं। कहा कि अगर आप शिक्षित हैं तो आज खुद को सशक्त और सुरक्षित बना सकती हैं। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि समाज की सेहत का जिम्मा नारियों के हाथ में हैं। ऐसे में नारी सम्मान उनके लिए काफी महत्व रखता है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. विमला सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जारी योजनाएं साझा कीं। सीडीओ पुलकित खरे भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
विज्ञापन
इस मौके पर अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। चंदौली की सुनीता तिवारी को शिक्षा, बनारस से प्रतिभा सिंह को सामाजिक कार्य, व बदरुन निशा को बहादुरी, गाजीपुर से अनन्या राय को खेल और जौनपुर से सुनिधि दूबे को कला क्षेत्र के लिए अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत अमर उजाला के महाप्रबंधक यादवेश कुमार ने किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कुमकुम मालवीय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. विभा सिंह ने किया। इस अवसर पर कॉलेज की डीन एकेडमिक डॉ. शुभा सक्सेना के संयोजन में होने वाले समारोह में चीफ प्राक्टर डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. कंचन माला यादव, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. कविता, डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी, डॉ. आभा श्रीवास्तव, कंप्यूटर सेंटर प्रभारी पवन सिंह, प्रियांशु यादव समेत कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहे।