फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Eat food in Purvanchal's first rail coach restaurant

Varanasi: पूर्वांचल के पहले रेल कोच रेस्टोरेंट की ये खूबियां नहीं जानते होंगे आप, जानें- कब से होगा चालू ?

Sat, 20 May 2023 10:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2023 10:03 AM IST
सार

कोच रेस्टोरेंट को महाराजा एक्सप्रेस की तर्ज पर सजाया गया है। अंदर लाइटिंग के साथ-साथ शास्त्रीय संगीत और लोकगीत भी बजाए जाएंगे। हर टेबल के बगल खिड़की है, ताकि अंदर खाने वाले को ट्रेन में बैठने का भी अहसास हो सके।

विज्ञापन
Eat food in Purvanchal's first rail coach restaurant
बनारस रेलवे स्टेशन परिसर में उद्घाटन के लिए तैयार रेल कोच रेस्टोरेंट । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट शनिवार से चालू हो जाएगा। यह अनोखा रेस्टोरेंट बनारस रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्रवेश द्वार के बगल बनाया गया है, जो बाहर से रेल कोच, लेकिन अंदर से महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने का एहसास कराएगा। वातानुकूलित इस कोच में कोई भी सामान्य बजट में बैठकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी पर सुप्रीम फैसला: शिवलिंगनुमा आकृति की नहीं होगी कार्बन डेटिंग, HC के फैसले पर अगली सुनवाई तक रोक
विज्ञापन

इस कोच रेस्टोरेंट का संचालन ठेके पर किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने गोरखपुर से कोच मंगवाया है। नीचे रेल पटरी और उसके ऊपर रेल कोच रखा गया है। इसमें अंदर एक साथ 48 लोगों के साथ बैठने सुविधा है, जबकि 36 लोगों को बाहर बैठ सकेंगे। यानी एक साथ 84 लोग खाना, नाश्ता आदि का स्वाद ले सकेंगे। इस कोच रेस्टोरेंट को महाराजा एक्सप्रेस की तर्ज पर सजाया गया है। अंदर लाइटिंग के साथ-साथ शास्त्रीय संगीत और लोकगीत भी बजाए जाएंगे। हर टेबल के बगल खिड़की है, ताकि अंदर खाने वाले को ट्रेन में बैठने का भी अहसास हो सके। इसी तरह लोगों और पर्यटकों को काशी ही महता को दिखाने के लिए चित्र भी लगाए गए हैं। इस कोच रेस्टोरेंट में लोगों की पसंद के अनुसार वेज, नॉनवेज और कॉन्टिनेंटल भोजन परोसा जाएगा। यहां सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Eat food in Purvanchal's first rail coach restaurant
बनारस रेलवे स्टेशन परिसर में उद्घाटन के लिए तैयार रेल कोच रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला
बनारस रेलवे स्टेशन पर पूर्वांचल का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट चालू हो रहा है। इसका उद्घाटन शनिवार की सुबह 10 बजे कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव करेंगे। डीआरएम रामाश्रय पांडेय सहित सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। -अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल

जल्द कैंट स्टेशन पर भी चालू होगा कोच रेस्टोरेंट
कैंट रेलवे स्टेशन पर भी कोच रेस्टोरेंट तैयार किया जा रहा है। यह कोच रेेस्टोरेंट मुख्य सड़क और यात्री आश्रय के बीच खोला जा रहा है। इस समय कोच रेस्टोरेंट बनाने का काम अंतिम दौर पर चल रहा है। रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि जून में कोच रेस्टोरेंट चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed