{"_id":"5accea0d4f1c1b4c3e8b45f2","slug":"earthquake-in-up-and-mp-borderline-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी और एमपी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, अस्पताल की दीवार हुई क्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी और एमपी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, अस्पताल की दीवार हुई क्रेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
demo pic
यूपी के सोनभद्र जिले में मंगलवार की सायंकाल 7:44 बजे भूकंप के झटकों से हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। कुछ ही सेकेंड बाद झटका खत्म होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
सिंगरौली से 14 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में जमीन के दस किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र है। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 आंकी गई है। इससे ऊर्जांचल के कई पावर प्लांट में तकनीकी खराबी आ गई।
यूएसजीएस की वेबसाइट के मुताबिक भूकंप 7:44 मिनट पर आए इस भूकंप को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में महसूस किया गया है। अनपरा, बीना, खड़िया, शक्तिनगर में इसका सबसे ज्यादा असर हुआ है।
विज्ञापन
रेणुकूट डाला व ओबरा के इलाकों व चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा इलाके में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटके से नेहरू शताब्दी चिकित्सालय की एक दीवार भी चटक गई। सिंगरौली जयंत से लेकर बरगवां तक तेज झटके महसूस किए गए हैं।
भूकंप आने के बाद दो हजार मेगावाट के एनटीपीसी सिंगरौली और 4760 मेगावाट की एनटीपीसी विंध्याचल थर्मल पावर प्लांट में खराबियां आ गईं। सिंगरौली के स्टेज एक का ट्रांसफार्मर ट्रिप कर गया।
विंध्याचल में स्थित पांच सौ मेगावाट क्षमता की स्टेज पांच की इकाई ट्रिप कर गई है। स्टेज चार का आईडी फैन ट्रिप हो गया। परियोजना से जुड़े लोगों का कहना है कि इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसका बिजली उत्पादन पर भी फर्क पड़ेगा।