फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   E-vehicles begin garbage collection, with 150 vehicles deployed in 25 wards

Varanasi News: ई-वाहनों से कूड़ा उठान शुरू, 25 वार्डों में 150 वाहन लगाए गए

Thu, 30 Apr 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
E-vehicles begin garbage collection, with 150 vehicles deployed in 25 wards
शहर की स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए वार्डों में ईवी वाहनों से कूड़ा उठान होगा। पहले चरण में 25 वार्डों में 150 वाहन भेजे जा रहे हैं। हर वार्ड में छह ईवी वाहन कूड़ा उठान के लिए लगाए गए हैं। ई-वाहनों के जरिये कूड़ा उठान व्यवस्था को लागू कर इसके परिणामों का आकलन भी किया जाएगा। यदि यह व्यवस्था सफल साबित होती है तो आने वाले समय में इसे अन्य वार्डों में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों ने बताया कि इन वाहनों के संचालन में ईंधन पर काफी खर्च आता है, जो निकायों के लिए आर्थिक बोझ बन जाता है। वहीं, इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से ईंधन पर होने वाला यह खर्च काफी हद तक कम किया जा सकता है। साथ ही इनसे प्रदूषण भी कम होगा। कूड़ा उठान व्यवस्था में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। पहले चरण में करीब 150 छोटे ई-वाहन आए हैं। इन वाहनों का उपयोग मुख्य रूप से नए वार्डों में किया जा रहा है जहां कूड़ा उठान व्यवस्था को शुरू से ही आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। इस पहल को राज्य में स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed