फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   E-businessmen flourish on Diwali, turnover crosses Rs 500 crore

Varanasi News: दिवाली पर ई कारोबारियों की बल्ले-बल्ले, कारोबार 500 करोड़ पार

Sun, 12 Nov 2023 08:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
E-businessmen flourish on Diwali, turnover crosses Rs 500 crore
धनतेरस और दिवाली पर लोगों ने झूमकर खरीदारी की। बाजार में नकदी का प्रवाह तो हुआ ही है, साथ में ई-कारोबार ने भी खूब रफ्तार पकड़ी। यूपीआई, स्वैपिंग के जरिए लोगों ने ई-कॉमर्स कंपनियों को भुगतान किया। न एटीएम जाने की झंझट और न ही भारी मात्रा में साथ नकदी रखने की चिंता। निजी बैंकों के कैशबैक ऑफर से उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले रहीं। वहीं, ई-कॉमर्स कंपनियों की ओर से भारी छूट, सस्ते सामान के चलते ई-कारोबार 500 करोड़ तक पहुंच गया। पिछले दिवाली की तुलना में दो सौ करोड़ अधिक का ई-कारोबार इस बार हुआ है। इसी का शहर के व्यापारी विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा के अनुसार विशेश्वरगंज, मैदागिन, चौक, गोदौलिया, भेलूपुर, सिगरा, महमूरगंज, बाबतपुर रोड, पांडेयपुर, शिवपुर, अर्दली बाजार, लंका, लहुराबीर, मलदहिया, चेतगंज आदि इलाकों में लोगों ने आनलाइन खरीदारी को अधिक तरजीह दी। ई-कॉमर्स कंपनियों ने धनतेरस और दिवाली मिलाकर 500 करोड़ का कारोबार सिर्फ वाराणसी में किया है। सराफा, ऑटोमोबाइल्स, फर्नीचर, बर्तन, सजावट, कपड़े, साड़ी, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिक उपकरण आदि अन्य सेक्टर में आनलाइन कारोबार ज्यादा हुआ है। यही कारण रहा कि शहर के अधिकतर एटीएम में लाइन लगाकर किसी को पैसा निकालते हुए नहीं देखा गया।
विज्ञापन





एक नजर
-शहर में 25 बैंक
-521 शाखा है बैंकों की
-700 से अधिक है एटीएम बूथ

एक नजर
सराफा- 200 करोड़
रियल एस्टेट-100 करोड़
फर्नीचर-50 करोड़
बर्तन-50 करोड़
कपड़ा-साड़ी-50 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स-70 करोड़
मिठाई समेत अन्य उत्पादों-50 करोड़
(नोट: आंकड़े शहर के प्रमुख व्यापारियों के अनुसार)


पहले से ही अनुमान लगाया गया था कि आनलाइन बाजार 500 करोड़ के पार होगा। इसका एक सर्वे भी कराया गया था। ई-कॉमर्स कंपनियों के चलते खुदरा व्यापारियों को काफी चोट पहुंची हैं।- अखिलेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री, कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन



यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और स्वैपिंग के चलते शहर में नकदी की किल्लत नहीं हुई। दुकानदारों और ग्राहकों दोनों के लिए आसानी रही। ई-कॉमर्स कंपनियों ने अच्छा खासा कारोबार किया है। -प्रभात सिन्हा, अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed