फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dynamite team won the girls' football tournament in varanasi

Sports News: फुटबॉल...संजना ने दो महत्वपूर्ण गोल कर डायनामाइट की टीम को बनाया पहले तूफान कप का चैंपियन

Wed, 21 Jan 2026 05:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 21 Jan 2026 05:38 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के ग्रामीण इलाकों के साथ शहर में भी कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। जिले के बाहर जाकर भी खिलाड़ी खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। जीते हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Dynamite team won the girls' football tournament in varanasi
तूफान कप की विजेता टीम को ट्राॅफी देते अतिथि। - फोटो : संवाद

विस्तार

Sports News in Hindi: राजातालाब के गंगापुर इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को बालिका फुटबॉल तूफान कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। नन्ही कली परियोजना के तहत आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में डायनामाइट क्लब की टीम ने राइडर्स क्लब को 3-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। 

विज्ञापन


फाइनल की विजेता डायनामाइट क्लब की खिलाड़ियों ने तीन के जवाब में उपविजेता राइडर्स की टीम एक गोल ही कर सकी। डायनामाइट की संजना ने दो महत्वपूर्ण गोल कर टीम को पहले तूफान कप का विजेता बना दिया। 
विज्ञापन


तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में नेशनल क्लब ने यथार्थ क्लब को 6-1 के स्कोर से हरा दिया। पायल ने गोल की हैट्रिक लगाई। शांति मलिक, सुनैना सोनकर ने एक-एक गोल किया। प्रतियोगिता की विजेता डायनामाइट क्लब के खिलाड़ियों को नगर पंचायत गंगापुर अध्यक्ष के प्रतिनिधि सत्यम ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन के खेल में खिलाड़ियों से गंगापुर इंटर कॉलेज के विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष राकेश सिंह और खेल शिक्षक घनश्याम चोटी वाला ने परिचय प्राप्त किया। इस दौरान गेम चेंजर सुनीता पटेल, राधा देवी, सुनीता मौर्या संग रेफरी आकांक्षा उपाध्याय, वर्षा सिंह सहित भारी संख्या में बालिका खिलाड़ी उपस्थित रहीं। 
 

फरवरी में होगा स्ट्रॉन्गर कप 
नन्ही कली के जिला प्रबंधक सुधीश कुमार ने बताया कि आयोजन की सफलता को देखते हुए फरवरी में स्ट्रान्गर कप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता से पूर्व खिलाड़ियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। टीम का चयन करने से पूर्व इनके बीच लीग मैच कराए जाएंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी टीम में अंतिम रूप से चयनित होंगे। 

चयनित टीमों के खिलाड़ी स्ट्राॅन्गर कप में खेलेंगे। फरवरी में होने वाले कप में ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। इससे वे बेहतर फुटबाॅल बन राष्ट्रीय लीग और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के सपने को साकार कर सकेंगी।

Dynamite team won the girls' football tournament in varanasi
बीएचयू की विजेता फुटबाॅल टीम के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

फुटबॉल में दो मैच जीतकर शीर्ष पर बीएचयू
बीएचयू की फुटबॉल टीम ने सेंट्रल जोन अंतर विश्वविद्यालयीय फुटबॉल चैंपियनशिप में लगातार दो जीत हासिल कर तीसरे चक्र में प्रवेश कर लिया है। लगातार दो जीत के साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। यह चैंपियनशिप 20 से 25 जनवरी तक ग्वालियर के आईटीएम विश्वविद्यालय में खेली जा रही है। पहले दिन बीएचयू की टीम ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय जबकि दूसरे मैच में उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय को हराया। 

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक और फुटबॉल टीम के कोच डॉ रॉबिन सिंह ने बताया कि पहले मैच में बीएचयू की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन कर विरोधी टीम को एक भी गोल करने का माैका नहीं दिया और 4-0 से मैच अपने नाम किया। दूसरे मैच में उज्जैन के विक्रम विवि की टीम के खिलाफ बीएचयू की टीम पहले हाफ में दो गोल कर 2-0 से बढ़त बनाने में सफल रही। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से बीएचयू ने 4-3 से जीत अपने नाम की। 

छह खेलों में शामिल होंगे 300 खिलाड़ी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 23 जनवरी को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन होगा। इसके छह खेलों में एक ही मैदान के 300  खिलाड़ी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की निदेशिका डॉ. आशा सिंह ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर खेल महाकुंभ का आयोजन होगा। इस मौके पर रस्साकशी, रस्सीकूद, हैंडबॉल, हॉकी स्पर्धाएं होंगी। 

आज से मीडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता
काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के बैनर तले आनंद चंदोला खेल महोत्सव के दूसरे चरण में होने वाली बैडमिंटन और कैरम प्रतियोगिता में एकल और लकी युगल मुकाबले होंगे। संयोजक केबी रावत ने बताया कि 38वीं दीनानाथ गुप्त स्मृति मीडिया बैडमिंटन और विश्वनाथ सिंह दद्दू टेबल टेनिस, शतरंज व कैरम प्रतियोगिता 22 से 24 जनवरी तक पराड़कर स्मृति भवन के ईश्वरचंद्र सिन्हा बहुउद्देशीय हाॅल में खेली जाएगी। 

किसानों और अधिवक्ताओं के बीच होगा क्रिकेट मैच
स्वामी सहजानंद किसान महासभा की ओर से बुधवार दोपहर कचनार राजातालाब में बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया के उपाध्यक्ष गाजियाबाद निवासी रविंद्र त्यागी का स्वागत फुला माला पहनाकर हुआ। रविंद्र त्यागी ने कहा कि उनकी संस्था की ओर से वाराणसी में भी किसानों और अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य जागरूकता के तहत क्रिकेट मैच आयोजित कराई जाएगी। 

Dynamite team won the girls' football tournament in varanasi
पदक विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान। - फोटो : संवाद

कैंट स्टेशन पर खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
जम्मू के भगवतीनगर में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय क्वान की डो प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों का बुधवार दोपहर कैंट स्टेशन पर सम्मान हुआ। यूपी टीम में शामिल खिलाड़ियों का वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचते ही ढोल, नगाड़े और फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया। यूपी की टीम को उपविजेता बनाने में वाराणसी के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण और तीन-तीन रजत-कांस्य समेत कुल 12 पदक जीते। प्रतियोगिता जम्मू के भगवती नगर में 16 से 18 जनवरी तक हुई। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम कुल 34 स्वर्ण, 15 रजत और 14 कांस्य पदक जीतकर उपविजेता बनी।

Dynamite team won the girls' football tournament in varanasi
हैंडबाॅल प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

यूपी की जीत में चमकीं वाराणसी की बेटियां
उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन कर 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (अंडर 17 बालिका वर्ग) में हरियाणा को 20-16 गोल से रौंद कर अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता गुजरात के सोमनाथ में खेली जा रही है। उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल वाराणसी की प्रीति यादव, प्रीति पटेल, काजल पटेल, स्नेहा चौहान और मानसी यादव ने शानदार खेल दिखाया। टीम के मैनेजर परमेंद्र सिंह हैं। पांचों खिलाड़ी विकास इंटर कॉलेज की छात्रा हैं और डॉ. आशा सिंह की देखरेख में परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में प्रवीण कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। 

निशानेबाजी के ट्रायल में काशी के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
भारतीय निशानेबाजी टीम का हिस्सा बनने के लिए बुधवार को आयोजित ट्रायल में वाराणसी के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। यह चयन ट्रायल पुणे में 12 से 23 जनवरी तक आयोजित हैं। पुरुष वर्ग में अजीत कुमार सिंह, सूर्य दीप सिंह और शशांक त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन किया। 

सूर्य दीप सिंह ने (620, 615), शशांक त्रिपाठी ने (615, 618) और अजीत सिंह ने (616, 608) स्कोर किया। यूपी निशानेबाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीप मधोक, पंकज त्रिपाठी, सौरभ पाठक, संताेष तिवारी, सत्यम सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करने वालों को बधाई दी।

Dynamite team won the girls' football tournament in varanasi
क्रिकेट खेलते डेयरडेविल्स और नाइट राइडर्स की टीम के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

प्रेमचंद्र ने लगातार चार छक्के लगा डेविल्स को दिलाई जीत
शिवपुर के केंद्रीय कारागार में जेल प्रीमियर लीग (जेपीएल) में बुधवार को काशी नाइट राइडर्स और डिसिप्लिन डेयर डेविल्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में डिसिप्लिन डेयर डेविल्स ने नाइट राइडर्स को 2 गेंद शेष रहते जीत दिलाई।

अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर डेविल्स के प्रेमचंद्र मौर्या ने टीम को चार विकेट से जीत दिलाई। अंतिम 132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेविल्स को अंतिम ओवर में जीत के लिए 22 रन चाहिए थे। टीम के प्रेमचंद्र ने लगातार 4 गेंदों पर चार छक्के लगाकर 24 रन बनाए और टीम को दो गेंद शेष रहते जीत दिला दी। इसके अलावा प्रेमचंद्र ने गेंदबाजी में तीन ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

काशी नाइट राइडर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। ओपनर बल्लेबाजों के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद पांचवें नंबर पर खेलने आए मोईन उर्फ कालिया और छठे नंबर पर आए लोकेश उर्फ लोकेश्वर राव ने अपनी टीम के लिए अच्छे शॉट लगाते हुए टीम का स्कोर निर्धारित 12 ओवरों में 131 रन तक पहुंचाया। लोकेश ने 25 गेंद में 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से कुल 41 रन जबकि मोईन ने 14 गेंद में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 30 रन बनाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिसिप्लिन डेयर डेविल्स ने 2 गेंद शेष रहते छह विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर मैच जीत लिया। डिसिप्लिन डेयर डेविल्स की तरफ से जेल वार्डन प्रेमचंद्र मौर्या ने 14 गेंद पर 5 छक्के और दो चौकों की मदद से 41 रनों की नाबाद पारी खेली। मैच के आखिरी ओवर में जीत के लिए कुल 22 रन चाहिए थे, प्रेमचंद्र मौर्या ने लगातार 4 छक्के लगाकर टीम को दो गेंद शेष रहते लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed