फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Duswarian should remove billions

दुश्वारियां दूर करने को चाहिए सात सौ करोड़

Sun, 27 Nov 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 27 Nov 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Duswarian should remove billions
postoffice varanasi
नोट बंदी के बाद पांच सौ की नई करेंसी बाजार में न आने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। दो हजार के नोट का छुट्टा न मिल पाने से लोग बेहद परेशान हैं। दो-चार सौ रुपये की खरीदारी पर भी दूकानदार छुट्टा वापस करने में असमर्थता जता रहे हैं। ऐसे में बैंकों, डाकघरों में सौ के नोटों की मांग तेजी से बढ़ी है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि छुट्टे की समस्या पांच सौ के नए नोटों के अब तक न आ पाने से है।
विज्ञापन




जिले में स्थिति संभालने के लिए फिलहाल सात सौ करोड़ रुपये की 500-500 की नई करेंसी आरबीआई से मांगी गई है। सोमवार से बैंकों-डाकघरों से पांच सौ के नए नोट मिलने शुरू हो सकते हैं। नोटबंदी के बाद एक तरफ जहां कैश की किल्लत है वहीं दूसरी तरफ दो हजार के नए नोटों के आने के बाद बाजार में छुट्टा पैसों का भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बैंकों, डाकघरों पर रोेजाना लंबी कतारें लग रही हैं। लोगों की मानें तो एटीएम से सौ के नोट कुछ देर में ही खत्म हो जा रहे हैं। फिर सिर्फ दो हजार के नोट ही उन्हें मिल रहे हैं। बाजार में 100-200 से 500 तक की खरीदारी करिए, कोई दूकानदार दो हजार का फुटकर देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन




बैंक अधिकारियों के मुताबिक बाजार में 86 प्रतिशत करेंसी पांच सौ और हजार रुपये की ही थी। इनका चलन बंद होने और नए नोटों के अब तक न आने से दो हजार के नोट से खरीदारी पर फुटकर की दिक्कत स्वाभाविक है। आरबीआई के लखनऊ स्थित कार्यालय से शनिवार की देर शाम तक कुछ नई करेंसी बनारस पहुंची। हालांकि अभी बैंकों को पर्याप्त नई करेंसी आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed