{"_id":"5d9b9cc38ebc3e01665e53af","slug":"durgashtmi-varanasi-news-vns487947317","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र पंडालों में भोर तक लगी दर्शन की कतार, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र पंडालों में भोर तक लगी दर्शन की कतार, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलदहिया कामायनी में स्थापित दुर्गा पूजा प्रतिमा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शारदीय नवरात्र की नवमी पर शाम होते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। रात ढलने के साथ ही सड़कों पर आस्था का सैलाब बढ़ता गया। हर सड़क से लेकर गलियां तक जाम हो गईं। सबसे अधिक भीड़ मैदागिन, नई सड़क, हथुआ मार्केट और जगतगंज में रही। पंडालों में चलने वाले शो को देखने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
2 of 5
सनातन धर्म इंटर कॉलेज में माहिष्मति के महल का आकर्षण हर किसी के सिर चढ़कर बोला। रास्तों पर पाबंदी के बाद भी लोग पैदल ही एक पंडाल से दूसरे पंडाल की मूर्तियों को देखने के लिए चल पड़े। शाम होते होते ऐसा लगा पूरी काशी सड़कों पर उतर आई। रविवार की भोर में तीन बजे के बाद भी पूजा पंडालों में दूर तक कतारें लगी रहीं।
3 of 5
शिवाला में बीएचयू का विश्वनाथ मंदिर, नाटी इमली के पास स्थित संजय नगर कालोनी में केदारनाथ मंदिर, शिवपुर में राष्ट्रपति भवन और अक्षरधाम मंदिर हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे थे। पंडालों में सेल्फी और मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने की होड़ सी लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुणा पार में अर्दली बाजार का चंद्रयान भी लोगों को अपनी तरफ खींच रहा है। मंडुवाडीह के चांदपुर में भी मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से चंद्रयान-2 की तर्ज पर पंडाल बना है। भेलूपुर जिम स्पोर्टिंग क्लब के पंडाल में मूर्ति सज्जा लोगों को आकर्षित कर रही है। पंडाल के अंदर द्वादश शिवलिंग और द्वादश शिवलिंग के मंदिरों को उकेरा गया है। पांडेय हवेली के दुर्गा चरण कालेज के पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति आकर्षक है।
विज्ञापन
5 of 5
जंगमबाड़ी का मशहूर ईगल क्लब ने स्वर्ण जयंती वर्ष में अपने पंडाल और मूर्ति का थीम भी रखा है। नाटी इमली में एक तरफ रामनगर का किला बना है तो दूसरी तरफ संजय नगर कालोनी में केदारनाथ धाम की अनुकृति को पंडाल का रूप दिया गया है। यहां मां दुर्गा की मूर्ति को अनाज के दानों से बनाया गया है। मच्छोदरी में मच्छोदरा नाथ दुर्गोत्सव समिति का भव्य पंडाल बनाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।