फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   durga puja in varanasi

पूजा समितियां परेशान, नहीं मिल रहीं प्रतिमाएं

Sun, 11 Oct 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
durga puja in varanasi
शासन और प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद अब प्रतिमाओं को लेकर परेशानी बढ़ गई हैं। मूर्ति कारीगरों के पास प्रतिमाएं ही उपलब्ध नहीं हैं। जहां मूर्तियां हैं, उनकी बुकिंग पहले से होने के कारण आयोजन को लेकर समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा पर जिले में चार सौ से अधिक पंडाल बनाए जाते हैं। शासन की अनुमति मिलने के बाद पूजा समिति के लोग मूर्ति कारीगरों के चक्कर काट रहे हैं। समितियां पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से संपर्क कर रही हैं, लेकिन कहीं प्रतिमाएं नहीं हैं। पूजा समिति ने केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष से भी प्रतिमाओं के इंतजाम के लिए गुहार लगाई है। केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष तिलकराज मिश्र ने बताया कि मुगलसराय में 25 छोटी प्रतिमाएं थीं, लेकिन उनकी बुकिंग हो चुकी हैं। सरस्वती पूजा के बचे हुए ढांचों पर जो मूर्तियां तैयार हुईं, वह भी शहर की मांग के अनुरूप कम हैं। इससे पूजा समितियों के सामने मूर्ति स्थापना का संकट खड़ा हो गया है। मूर्तियां नहीं मिलीं तो केवल सांकेतिक कलश पूजन होगा।
विज्ञापन

बंगाल से इस बार नहीं आए कारीगर
कोषाध्यक्ष संजय मुखर्जी ने बताया कि बनारस में जितने अच्छे और बड़े मूर्तिकार हैं, उन्हें कोरोना संक्रमण के कारण आर्डर नहीं मिला था। अब इतना कम समय है कि प्रतिमाओं की उपलब्धता पर संशय बना हुआ है। एक मूर्ति बनने में 10 से 12 दिन लगते हैं। पंडाल और प्रतिमा के कारीगर भी बंगाल से आते हैं। इस बार वह आए नहीं, इसलिए भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed