फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   durga pooja in varanasi

प्रसाद की जगह मिलेगा मास्क, गुजरेंगे सैनिटाइजर टनल से

Sun, 11 Oct 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
durga pooja in varanasi
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार दुर्गा पूजा का नजारा बदला बदला होगा। पूजा पंडालों में भक्तों को प्रसाद की जगह मास्क मिलेगा। सैनिटाइजर टनल से होकर माता के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। पूजा स्थल पर अलग से आइसोलेशन कक्ष भी रहेगा। शासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सारनाथ दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री अनिल कुमार सिंह ने बताया कि समिति ने तीन से पांच फीट की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया है। दर्शनार्थियों की भीड़ न हो इसलिए खुले पंडाल में मूर्ति की स्थापना की जाएगी। श्रद्धालु बाहर से ही दर्शन करके आगे बढ़ सकेंगे। धार्मिक आयोजन सेवा समिति न्यू कालोनी शिवपुर के अध्यक्ष राकेश केशरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण आयोजन छोटा होगा। माता की पांच फीट की प्रतिमा स्थापित कर कलश पूजन होगा। दर्शनार्थियों को मास्क वितरण, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सैनिटाइजर टनल से होकर पंडाल में प्रवेश दिया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन में क्लब के सदस्य ही शामिल होंगे।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा और काली पूजा के आयोजनों के स्वरूप को लेकर रविवार को पूजा समितियों की बैठक आयोजित की गई है। केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष तिलकराज मिश्र ने बताया कि जैतपुरा स्थित रमन लान में पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पूजा के स्वरूप पर चर्चा की जाएगी। इसके उपरांत ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed