{"_id":"5f9094a68ebc3e9ba3265c78","slug":"durga-pooja-city-news-vns5542202122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोधन के साथ पंडालों में विराजीं मां दुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोधन के साथ पंडालों में विराजीं मां दुर्गा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना संक्रमण काल के बीच मिनी बंगाल में अब धीरे-धीरे दुर्गा पूजा की रंगत निखरने लगी है। शारदीय नवरात्र की षष्ठïी से शहर के पंडालों में पूजन और प्रतिमा स्थापना का कार्य शुरू हो जाएगा। हालांकि कोरोना के कारण इस बार ना तो पंडालों में भव्यता नजर आ रही है और ना ही सजावट में। बुधवार को शहर के कई हिस्सों में पूजा समितियां पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटी रहीं। कई पूजा समितियों ने अपने स्थान में परिवर्तन भी कर दिया है। गली व सड़क से थोड़ी दूर पर बनाए जा रहे छोटे पंडालों को आकर्षक रूप
देने का काम रात भर चलता रहा। वहीं पहले दिन से पूजनोत्सव मनाने वाली समितियों की ओर से शहर के छह पंडालों में प्रतिपदा को ही प्रतिमाएं स्थापित कर दी गई थीं।
बंगीय समाज की ओर से परंपरा के अनुसार पंचमी पर पंडालों में प्रतिमाएं पहुंच गई। बोधन के साथ बंगाली समुदाय ने माता की पूजा आरंभ कर दीं। वाराणसी दुर्गोत्सव सम्मिलनी के अध्यक्ष देवाशीष दास ने बताया कि महिषासुर मर्दिनी का वर्चुअल प्रदर्शन शुक्रवार को किया जाएगा। हथुआ मार्केट में भी पंडाल का निर्माण पूर्ण हो चुका हैं यहां पर कलश स्थापना की जाएगी। वहीं पांडेयपुर में फ्लाईओवर के नीचे पंडाल बनाया गया है। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में भी पूजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। भारत सेवाश्रम संघ, रामकृष्ण मिशन प्रांगण में भी माता की प्रतिमाएं देर रात स्थापित की गईं।